फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Iqbal Ansari said that everyone should move forward on the ideals of Ram

इकबाल अंसारी बोले: विवाद को पीछे छोड़कर राम के आदर्शों पर आगे बढ़ें सब, जल्द करेंगे रामलला के दर्शन

Tue, 23 Jan 2024 04:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 23 Jan 2024 04:49 AM IST
सार

अंसारी ने कहा, यह दिन विवादों की बात करने का नहीं, बल्कि लोगों का दिन है। अयोध्या धर्मनगरी है। राजा राम की  प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। सभी को अब रामलला के दर्शन करने यहां आना चाहिए। 

विज्ञापन
Iqbal Ansari said that everyone should move forward on the ideals of Ram
इकबाल अंसारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबरी ढांचा बनाम राममंदिर विवाद में मुस्लिम पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा कि अब इस विवाद को पीछे छोड़कर सभी को राम के दिखाए रास्ते पर उनके आदर्शों को जीते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, वह जल्द ही रामलला के दर्शन करेंगे। वह किसी धर्म के विरोधी नहीं है। अगर कुछ कट्टरपंथी लोगों को आपत्ति है, तो वे करते रहें, उन्हें ऐसे अलोचकों की परवाह नहीं। तय हो चुका है कि वहां मस्जिद नहीं होगी, तो मस्जिद को लेकर किसी तरह के जज्बात व्यर्थ हैं। कोर्ट के आदेश पर जो जगह मिली है, वहां मस्जिद बनाई जाएगी।
विज्ञापन


अंसारी ने कहा, यह दिन विवादों की बात करने का नहीं, बल्कि लोगों का दिन है। अयोध्या धर्मनगरी है। राजा राम की  प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। सभी को अब रामलला के दर्शन करने यहां आना चाहिए। अंसारी ने पीएम मोदी का अयोध्या में स्वागत करते हुए कहा, इस ऐतिहासिक दिन उनका आना शुभ संकेत है। मैं खुश हूंं कि राम मंदिर ट्रस्ट ने मुझे आमंत्रित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह बदलते भारत की तस्वीर : डॉ. इलियासी
अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचे ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के मुख्य इमाम डॉ. उमर अहमद इलियासी ने इन्सानियत का संदेश देते कहा, यह समारोह बदलते भारत की तस्वीर है। आज का भारत नवीन भारत, उत्तम भारत। मैं पैगाम-ए-मोहब्बत लेकर आया हूं। मेरे साथ स्वामीजी भी खड़े हैं। यही भारत है। हमारी इबादत का तरीका, पूजा पद्धति और आस्थाएं अलग हो सकती हैं, लेकिन सबसे बड़ा धर्म इन्सानियत का है। हमें इन्सानियत को बनाए रखने होगा। हम सब भारतीय हैं। हमें भारत को मजबूत करना चाहिए।

इलियासी ने कहा, हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। आज का पैगाम नफरतों को खत्म करने का है। बहुत रंजिश हो गई, बहुत राजनीति हुई, वक्त आ गया है कि हम एकजुट होकर भारत की मजबूती के लिए काम करें।

इलियासी ने कहा, अखंड भारत बने, उस दिशा में हम बढ़ें यही हमारी कामना है। पीएम मोदी आज मोदी जिस तरह दुनिया में भारत का नेतृत्व कर रहे हैं, उसी तरह हम सब देश को आगे लेकर बढ़ें, यही मेरा पैगाम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed