फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Interview Iqbal Ansari: Ayodhya is improving when politicians are gone

Iqbal Ansari Interview: राजनीति करने वाले गए तो निखर रही है अयोध्या, पीएम मोदी और सीएम योगी को दिया पूरा श्रेय

Fri, 05 Jan 2024 03:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 05 Jan 2024 03:59 AM IST
सार

पिता हाशिम अंसारी की मौत के बाद अयोध्या मामले में मस्जिद पक्ष के मुद्दई रहे इकबाल अंसारी कहते हैं-राजनीति करने वाले चले गए, तो अयोध्या भी निखरने लगी है। पूरा श्रेय पीएम मोदी व सीएम योगी को ही है।

विज्ञापन
Interview Iqbal Ansari: Ayodhya is improving when politicians are gone
इकबाल अंसारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इकबाल अंसारी बेहद खुश हैं। पिता हाशिम अंसारी की मौत के बाद अयोध्या मामले में मस्जिद पक्ष के मुद्दई रहे इकबाल कहते हैं-राजनीति करने वाले चले गए, तो अयोध्या भी निखरने लगी है। पूरा श्रेय पीएम मोदी व सीएम योगी को ही है। महेंद्र तिवारी से बातचीत में इकबाल ने बेबाकी से राय रखी...

विज्ञापन


श्रीराममंदिर का उत्साह दिख रहा है। आप क्या कहेंगे। 
1992 में जब मस्जिद टूट गई थी, पिताजी तभी इस मामले को भुला देना चाहते थे। 2010 में हाईकोर्ट के फैसले के बाद वे आगे नहीं लड़ना चाहते थे। निर्मोही अखाड़ा सबसे पहले सुप्रीमकोर्ट पहुंचा। हम तो एक दिन बाकी रहा, तब गए। सुप्रीमकोर्ट का निर्णय आया तो मुसलमानों ने उसे पूरी तरह स्वीकार कर लिया। उनके मन में कुछ नहीं रहा। अब जो कुछ हो रहा है, मुसलमान उसमें खुश है। उसे कोई दुख नहीं है।
विज्ञापन


क्या आम मुसलमान भी आपकी सोच के साथ है?
पिताजी कहते थे अयोध्या के हिंदू-मुसलमान में कभी कोई दंगा-फसाद नहीं हुआ। मैं देख रहा हूं, यहां के स्थानीय लोगों में कभी कोई दिक्कत नहीं रही। गंगा-जमुनी तहजीब कायम रही है। राजनीति करने वाले बाहर से आते रहे और अपनी राजनीति करके चले गए। हिंदू-मुसलमान वाली बात हो सकता है, कहीं बाहर हो, अयोध्या में तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाएंगे?
मुझे शिलान्यास समारोह का न्योता मिला था। मैं गया भी और अपनी श्रद्धा व हैसियत के हिसाब से चंदा भी दिया। अभी प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण नहीं मिला है। अगर मिलेगा तो जरूर जाऊंगा।

आपने बाबरी की लड़ाई लड़ी, अब प्राण प्रतिष्ठा में जाने की बात करते हैं। कोई कुछ कह तो नहीं रहा?
हमारा धर्म सभी धर्मों का सम्मान करता है। हमारे समाज के लोगों ने कोई टीका-टिप्पणी नहीं की। चंद लोग हैं, जो मुझसे दुश्मनी रखते हैं। ऐसा भाव रखने वाले बाहरी हैं। वे क्या कहते हैं...इससे फर्क नहीं पड़ता। हमने तो पीएम नरेंद्र मोदी के आने पर पुष्प वर्षा भी की।

मंदिर जाने के सवाल पर अंसारी बोले...
सिख हों या जैन, सनातन को नहीं मानते। मुसलमान भी सनातन को नहीं मानता। सभी अपने-अपने नियम-धर्म से अपना काम करते हैं। सिख हों या जैन, अयोध्या आते हैं तो हनुमानगढ़ी जाते हैं, तो मेरे जाने में क्या बुराई है? हम अच्छी सीख लेने के लिए जाते हैं, बुराई से मेरा मतलब नहीं।

मथुरा-काशी से जुड़े विवाद पर...
अयोध्या के वक्त यही बात हुई थी कि इस मसले को खत्म कर दिया जाए, तो आगे विवाद नहीं बढ़ेगा। सुप्रीम कोर्ट ने आस्था के बिना पर फैसला दिया। मुसलमान ने पूरा सम्मान किया। पूरे देश में एक पत्ता नहीं हिला। हम अयोध्या में हैं। अयोध्या का जानते हैं। मथुरा और काशी का मसला वहां के लोग जानें।

मंदिर के सियासी नफा-नुकसान पर : सियासी पहलू से हमारा कोई लेना देना नहीं है। मंदिर बनवाने वाले, किस पार्टी को बुलाते हैं, नहीं बुलाते हैं, इससे हमारा कोई ताल्लुक नहीं।

  • सरकारी योजनाओं में भेदभाव पर : प्रधानमंत्री की योजनाओं में कोई भेदभाव नहीं है। मुसलमानों को पूरा लाभ मिल रहा है। हम अपने आसपास देखते हैं कि सबको लाभ मिल रहा है।

और अपील यह...आएं, रामनगरी को देखें
मेरी लोगों से अपील है कि अयोध्या सुंदर हो रही है। लोग अयोध्या आएं और देखें। जो अपने धर्म का पक्का होगा, वही समाज का भी पक्का होगा। जो धर्म का पक्का नहीं होगा, वह समाज का पक्का नहीं हो सकता।



अयोध्या आगे बढ़ रही, सच्चाई कहने में बुराई नहीं
अयोध्या में पवित्र सरयू नदी, हनुमानजी का मंदिर है। श्रीराम-सीता की 10 हजार मूर्तियां हैं। यहां मुसलमानों की मजार और सिखों का गुरुद्वारा है। अयोध्या पिछड़ा इलाका रहा है। विकास भले नहीं रहा, लेकिन श्रद्धा भरपूर रही है। रेलवे स्टेशन, सड़क, एयरपोर्ट, ये काम पहले ही हो जाने चाहिए थे। आज रेलवे स्टेशन बड़ा हो गया। सड़कें चौड़ी हो गईं। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बन गया। अयोध्या के विकास की तारीफ हो रही है। सब मोदी-योगी की देन है। सच्चाई कहने में कोई बुराई नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed