फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   how Ayodhya appeared to Amar Ujala just one evening before the ram mandir prana pratishtha

Ayodhya Ground Report: अयोध्या को अब लिखना मुश्किल, बस महसूस कीजिए; पहली बार ढलते सूरज के साथ रोशनी बढ़ रही

Vikrant Chaturvedi विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:29 AM IST
सार

अमर उजाला की टीम की नजरों से देखें प्राण प्रतिष्ठा से ठीक कुछ घंटों पहले तक कैसी नजर आई भगवान राम की नगरी अयोध्या।

विज्ञापन
how Ayodhya appeared to Amar Ujala just one evening before the ram mandir prana pratishtha
प्राण प्रतिष्ठा से पहले ऐसी दिखी अयोध्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस समय अयोध्या को लिखना मुश्किल हो रहा है, चारों तरफ एक बेचैनी सी है। इसके साथ ही एक अजीब किस्म की खुशी। सब कुछ थोड़ा तेज सा चलने लगा है। श्रद्धालुओं के मन में एक ही सवाल है पता नहीं उसको दर्शन होंगे या नहीं। पुलिस वालों को लग रहा है की कहीं कोई चूक न हो जाए। दुकानदार ग्राहकों को सही से संभाल नहीं पा रहे हैं। सफाईकर्मियों के हाथ तेजी से झाड़ू लगाने और कचरे को हटाने में लगे हैं। इन सब के बीच में पुलिस का सायरन और अधिकारियों की गाड़ियों की दौड़। पूरी दुनिया का मीडिया यहां है और सबलोग सबकुछ कवर करने को उतारू। बीच-बीच नांचती हुईं बाबाओं की टोलियां और दूर-दूर से आए हुए लोग। जिन्होंने कैमरा नहीं देखा वो उन्हें ऐसे देख रहे हैं जैसे ये किसी दूसरे देश का प्राणी है। कुछ लोग इस बात की कोशिश कर रहे हैं कि किसी तरह उन्हें कैमरे में आने का मौका मिल जाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

how Ayodhya appeared to Amar Ujala just one evening before the ram mandir prana pratishtha
प्राण प्रतिष्ठा से पहले ऐसी दिखी अयोध्या - फोटो : ANI

लता चौक से हनुमान गढ़ी और फिर रामजन्मभूमि तीर्थ स्थल पर बस आपको यही नजारे देखने को मिलेंगे। पिछले तीन दिनों से यहां पर सफाई करने वाले और सजावट करने वालों के हाथ कभी रूकते हुए नहीं देखे। जब भी सुबह उठा अयोध्या पहले से ज्यादा अधिक सजी-धजी सी दिखी। भजनों और कीर्तनों के इतने प्रकार की आवाजें आपके जहन में आती हैं कि दिल तक सिर्फ राम शब्द पहुंचता है। 

how Ayodhya appeared to Amar Ujala just one evening before the ram mandir prana pratishtha
प्राण प्रतिष्ठा से पहले ऐसी दिखी अयोध्या - फोटो : ANI

इन्हीं के बीच देशभर से आए हुए लोगों को देखो तो राम नाम की शक्ति का अहसास होता है। ठंड में नंगे पैर चले जा रहे हैं और जय श्री राम बोले जा रहे हैं। हाथ में ढेर सारा वजन लिए। वहीं दूसरी और कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस पथ पर आते ही कोशिश कर रहे हैं कि वो पूरे नजारे को अपने कैमरे में किसी तरह कैद कर लें। कुछ लोग परिवार के बिना ही यहां पर हैं और वीडियो कॉल कर बता रहे हैं। कह रहे हैं- देखो-देखो मैं अयोध्या में हूं; बस यहां से थोड़ी दूरी पर ही राम लला का वो स्थान है।  

विज्ञापन

how Ayodhya appeared to Amar Ujala just one evening before the ram mandir prana pratishtha
प्राण प्रतिष्ठा से पहले ऐसी दिखी अयोध्या - फोटो : अमर उजाला

कुछ ऐसे ही लोग जो सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे हैं। कुछ लोग हैं जो सैकड़ों किलोमीटर साइकल चलाकर आए हैं। इसी के बीच में आपको ऐसी माताएं और बुजुर्ग भी मिल जाएंगे जो सिर्फ राम का नाम लेकर घरों से चल पड़े थे, यहां तक कैसे पहुंचे, राम ही जानता है। कुछ लोग अपने साथ एक गद्दा लिए हुए हैं और बस उस पर लेटकर, फिर उसे आगे बिछाकर और फिर उसपर लेटकर अपने सफर को पूरा कर रहे हैं। चारों तरफ केसरिया रंग है। 

how Ayodhya appeared to Amar Ujala just one evening before the ram mandir prana pratishtha
प्राण प्रतिष्ठा से पहले ऐसी दिखी अयोध्या - फोटो : अमर उजाला

सूरज ढल चुका है, अब अगली वो सुबह होगी जिसका हर राम भक्त को इंतजार था। इन सभी के बची सभी लोग राम लला और राम जी की महिमा की चर्चा भी कर रहे हैं। बीच बीच में ये चर्चा राजनीतिक भी हो जाती है। 

सही है इनके अपने राम हैं, सबके अपने-अपने राम!!!


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed