फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   devotees throng the Ram Temple to have darshan of Shri Ram Lalla

Ram Mandir Darshan: 'बालक राम' के दरबार में लगा भक्तों का तांता, भगवान के जयकारों से गूंज रही अयोध्या

Thu, 25 Jan 2024 07:26 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 25 Jan 2024 07:26 AM IST
सार

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन मंदिर मंगलवार को भक्तों की आस्था ने दर्शन का भी नया रिकॉर्ड बनाया। मंगलवार को पांच लाख श्रद्धालुओं ने श्रीराम दरबार में हाजिरी लगाई। वहीं, दूसरे दिन बुधवार को 2.5 लाख से अधिक भक्तों ने अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन किए।

विज्ञापन
devotees throng the Ram Temple to have darshan of Shri Ram Lalla
रामलला के दर्शन के लिए जाते भक्त - फोटो : ANI

विस्तार

अयोध्या में प्रभु राम के दर्शन के लिए देश के कोने-कोने भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज तीसरी सुबह दिन राम मंदिर में श्री राम लला के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अगले दिन मंदिर मंगलवार को भक्तों की आस्था ने दर्शन का भी नया रिकॉर्ड बनाया। मंगलवार को पांच लाख श्रद्धालुओं ने श्रीराम दरबार में हाजिरी लगाई। वहीं, दूसरे दिन बुधवार को 2.5 लाख से अधिक भक्तों ने अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन किए।

विज्ञापन

200-200 के जत्थे में कराए गए दर्शन
मंगलवार को रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब देखने को मिला। इस दौरान पूरी व्यवस्था चरमराती नजर आई जिसके बाद खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भीड़ मैनेजमेंट के लिए उतरना पड़ा। बुधवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। हालांकि, प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया। सिर्फ 200-200 के जत्थे में श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए भेजा गया। इतना ही नहीं राम जन्मभूमि पथ पर जाने वाले सभी अन्य मार्गों को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन




बुधवार को बैरियर गिराकर सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई। राम भक्त केवल राम जन्मभूमि पथ के मुख्य द्वार से ही प्रवेश दिया गया। बैरियर पर तैनात सुरक्षा बलों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी को भी अन्य मार्ग से प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अमावां मंदिर हनुमानगढ़ी से आने वाले मार्गों पर पूर्ण रूप से बेरिकेडिंग किया गया। वहां आज गुरुवार को भी भक्तों की भीड़ लगी हुई है।

आईजी रेंज अयोध्या प्रवीण कुमार का बयान
आईजी रेंज अयोध्या प्रवीण कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आज पौष पूर्णिमा का त्योहार है। जिसमें लोग सबसे पहले पवित्र स्नान करते हैं। आसपास के इलाकों से लोग पैदल आ रहे हैं। एक-एक किलोमीटर लंबी दो कतारें हैं। किसी भी सामान को सार्वजनिक सुविधा केंद्र में रखना होगा। यहां जांच होगी। हम लोगों से समय बचाने के लिए कम सामान लाने की अपील करते है।



रामलला की दिनचर्या
रामलला के दर्शन सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक होंगे। हर दिन सुबह चार बजे मंगल गीतों से रामलला को जगाया जाएगा, फिर मंगला आरती की जाती है। भगवान दिन में दो घंटे दोपहर 12 बजे से दो बजे तक विश्राम करेंगे। दर्शन का समय अब भीड़ की स्थिति को देखते हुए बढ़ाया व घटाया जा सकता है।


आरती में शामिल होने की व्यवस्था
आरती में शामिल होने के लिए ट्रस्ट की ओर से पास जारी किया जाता है। अभी भक्त श्रृंगार, भोग व संध्या आरती में शामिल हो पाते हैं। पास के लिए ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों तरह की व्यवस्था है। राम जन्मभूमि पथ स्थित कैंप कार्यालय पर पास बनाया जाता है। यहां आधार कार्ड व अन्य पहचान पत्र देकर पास पूरी तरह से नि:शुल्क बनता है। ऑनलाइन पास बनवाने के लिए ट्रस्ट की वेबसाइट srjbtkshetra.org पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सुबह की आरती के लिए 30, दोपहर और शाम की आरती के लिए 60-60 पास बनाए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed