फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya Ram Temple What atmosphere like after Ramlala enthronement in Ayodhya

रामलला विराजमान: 'नाचो, गाओ मनाओ दिवाली... मेरे राम आए हैं', झूम रही अयोध्या; जयकारों से गूंज रही गली-गली

Mon, 22 Jan 2024 06:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Jan 2024 06:09 PM IST
सार

रामलला विराजमान के बाद पूरी अयोध्या नाच रही है। अपने प्रभु के स्वागत में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। रामनगरी की गली-गली जयकारों से गूंज रही है। 

विज्ञापन
Ayodhya Ram Temple What atmosphere like after Ramlala enthronement in Ayodhya
रामलला विराजमान: 'नाचो, गाओ मनाओ दिवाली... अवध में राम आए', झूम रही अयोध्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुई। रामलला के विराजने के बाद अयोध्या में लोग झूम रहे हैं। गली गली श्री राम के जयकारों से गूंज रही है। लोग सड़कों पर नाच रहे हैं। ढोल बजा रहे हैं। राम के स्वागत में उत्सव मना रहे हैं। पूरी रामनगरी राममय है। लोग रामधुन में रमे हुए हैं। 

विज्ञापन


अपने रामलला के दर्शन को आतुर भक्त उनके विराजने के बाद सड़कों पर उतर आए। हालांकि प्रोटोकॉल के तहत आज उन्हें मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। यह जानते हुए भी रामभक्त गली गली में राम नाम जपते हुए घूम रहे हैं। यहां की रज रज में वह अपने भगवान के दर्शन कर रहे हैं। इस मौके पर अयोध्या की गली गली जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठी। जगह जगह धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बताते चलें कि अनुष्ठान संपन्न होने के बाद मंदिर को अतिथियों के दर्शन के लिए खोला गया है। सबसे पहले संतों को दर्शन का अवसर मिला है। संत जनों ने लाइन में लगकर गर्भगृह में अपने आराध्य के दर्शन किए। इस मौके पर वह आंदोलन के दिनों को य़ाद करके भावुक हो गए। उनकी आंखों से अश्रुओं की धार बह निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामलला के दर्शन करने के बाद बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि राम राज्य आ गया है। भारत का त्रेता युग शुरू हो गया है। बताते चलें कि इस शुभ समारोह में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री तय समय पर अयोध्या पहुंच गए। उन्होंने विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को पूरा किया। इससे पहले पीएम ने एक्स पर लिखा, "अयोध्या धाम में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का दिव्य क्षण हर किसी के लिए भावनात्मक क्षण है। इस अनूठे कार्यक्रम का हिस्सा बनना मेरा सौभाग्य है। जय सियाराम।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed