Ayodhya Ram Mandir Live: प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मॉरीशस में विशेष छुट्टी का एलान,बढ़ गई मांग रामचरितमानस की
{"_id":"65a0d8b93ab04c9d5b0f26e1","slug":"ayodhya-ram-temple-live-updates-know-about-pran-pratishtha-puja-2024-01-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"Ayodhya Ram Mandir Live: प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मॉरीशस में विशेष छुट्टी का एलान,बढ़ गई मांग रामचरितमानस की","category":{"title":"Ram Mandir","title_hn":"राम मंदिर","slug":"ram-mandir"}}
Sat, 13 Jan 2024 06:15 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 13 Jan 2024 06:15 AM IST
खास बातें
Ayodhya Ram News Live Updates : अयोध्या का भव्य रामलला का मंदिर बनकर तैयार है। 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। हर राम भक्त हो इस दिन का बेसब्री से इंतजार था। रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के पहले विधिवत पूजा अर्चना करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
06:14 AM, 13-Jan-2024
अमेरिका में अयोध्या के रंग
पूरे अमेरिका में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' के संदेशों को प्रदर्शित करने वाले 40 से अधिक बिलबोर्ड लगाए गये हैं।Vishwa Hindu Parishad (VHP) of America across the United States, placed more than 40 billboards displaying messages of the Ram Mandir 'Pran Pratishtha' in Ayodhya on January 22. pic.twitter.com/gpqO25i5IQ
— ANI (@ANI) January 12, 2024
05:16 AM, 13-Jan-2024
बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी बोले...
बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा है कि भगवान राम ने अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए अपने भक्त पीएम मोदी को चुना है।
विज्ञापन
05:16 AM, 13-Jan-2024
जब श्री राम बुलाएंगे हम जाएंगे...
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश याददव का कहना है कि जब श्री राम बुलाएंगे हम जाएंगे...05:09 AM, 13-Jan-2024
कांची कामकोटि मठ के शंकराचार्य बोले- सब राम का आशीर्वाद
कांची कामकोटि मठ के शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती स्वामीगल ने कहा है कि भगवान राम के आशीर्वाद के कारण राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को अयोध्या में होगा। समारोह के दौरान यज्ञशाला की पूजा भी की जाएगी... 100 से अधिक विद्वान यज्ञशाला की 'पूजा' और 'हवन' शुरू करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष रूप से भारत में तीर्थ स्थानों के विकास में विश्वास रखते हैं। उन्होंने केदारनाथ और काशी विश्वनाथ मंदिरों के परिसर का भी विस्तार किया है।05:07 AM, 13-Jan-2024
राष्ट्रपति को मिला निमंत्रण
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए राष्ट्रपति मुर्मू को निमंत्रण दिया गया है।05:04 AM, 13-Jan-2024
राम सबके हैं...:
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की कांग्रेस की अनदेखी को 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:01 AM, 13-Jan-2024
सुंदर कांड, हनुमान चालीसा और रामचरितमानस की मांग बढ़ी
गीता प्रेस के प्रबंधक लालमणि त्रिपाठी कहते हैं कि राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख घोषित की गई है सुंदर कांड और हनुमान चालीसा के साथ-साथ रामचरितमानस की मांग बढ़ गई है। पिछले वर्षों हर महीने में हम रामचरितमानस की लगभग 75,000 प्रतियां प्रकाशित कर रहे थे। अब हमने 1 लाख प्रतियां प्रकाशित की हैं और कोई स्टॉक नहीं बचा।
10:55 PM, 12-Jan-2024
प्राण प्रतिष्ठा पर मॉरीशस में विशेष छुट्टी का एलान
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मॉरीशस सरकार ने विशेष छुट्टी का एलान किया है। मॉरीशस में दो घंटे की विशेष छुट्टी रहेगी।09:26 PM, 12-Jan-2024
दीपावली के बाद पहली बार मिट्टी के दीये फिर आए बाजार में
पूरे देश में 22 जनवरी को राम दिवाली मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है कि दीपावली के बाद फिर से मिट्टी के दीयों की मांग निकली है। कुम्हारों के परिवार नवंबर में गई दिवाली के बाद एक बार फिर दीयों के कारोबार में लग गए हैं।
09:10 PM, 12-Jan-2024