{"_id":"6593897eb67cd1361e01fef8","slug":"ayodhya-ram-mandir-teerth-kshetra-puram-will-be-impenetrable-in-security-tent-city-being-established-2024-01-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: सुरक्षा में अभेद्य होगा तीर्थ क्षेत्र पुरम, टेंट सिटी के साथ तीन सौ वाहनों के लिए पार्किंग स्थल","category":{"title":"Ram Mandir","title_hn":"राम मंदिर","slug":"ram-mandir"}}
Ram Mandir: सुरक्षा में अभेद्य होगा तीर्थ क्षेत्र पुरम, टेंट सिटी के साथ तीन सौ वाहनों के लिए पार्किंग स्थल
Tue, 02 Jan 2024 09:42 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 02 Jan 2024 09:42 AM IST
सार
Ayodhya Ram Mandir: तीर्थ क्षेत्र पुरम सुरक्षा में अभेद्य होगा। ट्रस्ट की ओर से टेंट सिटी बसाई जा रही है। तीर्थ क्षेत्र पुरम के पांच भोजनालय एक संस्था चलाएगी। तीन सौ वाहनों के लिए पार्किंग स्थल की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
Ram Mandir
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीर्थ क्षेत्र पुरम यानी पुराना बाग बिजेसी में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से बसाई जा रही टेंट सिटी को छह नगरों में बांटा गया है। इन नगरों का नामकरण मंदिर आंदोलन में जीवन खपाने वाले महापुरुषों के नाम पर किया गया है।
सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की देख-रेख के लिए गली प्रमुख तैनात किए जाएंगे। तीर्थ क्षेत्र पुरम के पांच भोजनालय एक संस्था चलाएगी। यहां संतों के लिए 1400 कमरे तैयार किए गए हैं। करीब तीन सौ वाहनों की पार्किंग के साथ ही चालकों को ठहराने के लिए अलग इंतजाम हैं।
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय पदाधिकारी और तीर्थ क्षेत्र पुरम के प्रभारी कोटेश्वर बताते हैं कि परमहंस रामचंद्र दास, गोरक्ष पीठाधीश्वर महंत अवैद्यनाथ, बाबा राम अभिलाष दास, वामदेव जी महाराज, वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मोरोपंत पिंगले और ओंकार भावे के नाम पर नगरों के नाम हैं।
विज्ञापन
प्रशासनिक भवन क्षेत्र को अशोक सिंहल परिसर नाम दिया गया है। केंद्रीय प्रसारण के अलावा हर नगर का अपना सूचना प्रसारण केंद्र होगा, ताकि भोजन जलपान के लिए बुलाया जा सके। पुस्तकों का स्टाल भी लगाया जाएगा। कोटेश्वर के अनुसार बीएसएनएल, एयरटेल और जियो को मोबाइल टावर के लिए जगह आवंटित कर दी गई है। दो गाड़ियों से लैस नलकूप और फायर स्टेशन भी होगा।

हर नगर में ओपीडी, दो नलकूप, वाटर टैंक होंगे
प्रत्येक नगर में पानी आपूर्ति के लिए दो नलकूप के अतिरिक्त तीन-तीन हजार लीटर के वाॅटर टैंक भी होंगे। हर एक नगर के लिए बारह हजार लीटर पानी का इंतजाम है। पूरे परिसर तक आवाज पहुंचाने के लिए ध्वनि विस्तारक की व्यवस्था है। मौसम की नजाकत को देखते हुए हर नगर में ओपीडी स्थापित की गई है। दस बेड का अस्पताल तो है ही। परिसर के प्रभारी गजेंद्रजी बताते हैं बिजली आपूर्ति के लिए पुरम में तीन ट्रांसफार्मर होंगे।