फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya Ram Mandir Saryu Ghat has emerged as a major support for the livelihood of economically weaker people

Ram Mandir: सरयू तीरे पार लग रही जीवन की वैतरणी, कमजोर लोगों की जीविका का बड़ा सहारा बनकर उभरा है घाट

Mon, 08 Jan 2024 11:58 AM IST
शाहरुख खान राहुल दुबे, अमर उजाला, अयोध्या
राहुल दुबे, अमर उजाला, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 08 Jan 2024 11:58 AM IST
सार

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या का सरयू घाट आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की जीविका का बड़ा सहारा बनकर उभरा है। पांच साल पहले तक सरयू घाट पर रोज 200 लोगों के हाथ में भी रोजगार नहीं था, अब दो हजार से ज्यादा परिवारों के जीवन में यही घाट मुस्कान बिखेर रहा है। 

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Saryu Ghat has emerged as a major support for the livelihood of economically weaker people
सरयू नदी के घाट का दृश्य। फाइल फोटो

विस्तार

गंगा बड़ी गोदावरी, तीरथ बड़ी प्रयाग, सबसे बड़ी अयोध्या नगरी, जहां राम लिहिन अवतार। यह कहावत अयोध्या का महात्म्य बताती है, पर परिदृश्य अब तेजी से बदल रहा है। आस्था, पूजन और ग्रंथ लेखन से हटकर अयोध्या चहुंमुखी विकास के पथ पर अग्रसर है। 
विज्ञापन


सरयू घाट अपने धार्मिक महत्व से परे लोगों को रोजगार देने के रूप में भी खुद को परिभाषित कर रहा है। पांच साल पहले तक सरयू घाट पर रोजाना 200 लोगों के हाथ में भी रोजगार नहीं था, अब दो हजार से अधिक परिवारों के जीवन में यही घाट मुस्कान बिखेर रहा है। 
विज्ञापन


त्रिभुवन मिश्रा तीन साल से यहां नींबू चाय बेच रहे हैं। बताते हैं, पहले पांच-छह चाय वाले रहे होंगे और वह रोजाना 100 कप चाय बेच लेते थे। अब 100 से अधिक चाय वाले हैं और वह अकेले ही 250-300 कप चाय बेच लेते हैं। घाट पर पर्यटकों को घुमाने के लिए अब 15 गुना ज्यादा नावें हर वक्त तैयार रहती हैं। फल-प्रसाद, के साथ फास्ट फूड तक की दुकानें खुल गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक क्षेत्र में अयोध्या ने लगाई ऊंची छलांग
वहीं, आर्थिक क्षेत्र में अयोध्या ने ऊंची छलांग लगाते हुए विभिन्न क्षेत्रों में 254 करोड़ रुपये का निर्यात किया है। वर्ष 2021-22 में 110 करोड़ का निर्यात हुआ था। 2022-23 में इसमें 150 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के आधार पर इसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

कमिश्नर गौरव दयाल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह काल अयोध्या के सर्वांगीण विकास का है। चतुर्दिक विकास के साथ अयोध्या की आर्थिक क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रगति हो रही है। नौ क्षेत्रों में जनपद ने निर्यात के अपने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed