फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ayodhya Ram Mandir: Sambhal saffron on Ramotsav, echoing all around.. Ram has come to my house

Ayodhya Ram Mandir: रामोत्सव पर संभल भगवामय, चारों तरफ गूंजा.. मेरे घर राम आए हैं, मंदिरों में विशेष अनुष्ठान

Mon, 22 Jan 2024 01:31 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 22 Jan 2024 01:31 PM IST
सार

संभल जिले में रामोत्सव धूमधाम से मनाय जा रहा है। शहर के साथ ग्रामीण इलाके के मंदिरों में सुबह से ही कई कार्यक्रम चल रहे हैं। इसके साथ ही चौराहों और महत्वपूर्ण स्थानों पर रामधुन बजाई जा रही है।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: Sambhal saffron on Ramotsav, echoing all around.. Ram has come to my house
संभल में रामोत्सव के मौके पर पूजा करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या के राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होते ही शहर का वातारण उमंग और उत्साह से भर गया। राम के स्वागत के लिए मंदिरों के साथ ही लोगों ने घरों को भी रंग-बिरंगी झालरों और फूलों से सजाया है। शहर की सड़कों के साथ बाजार भी भगवामय नजर आ रहे हैं। नगर के चौराहों पर भगवान श्रीराम की बड़ी तस्वीर लगाकर लगाकर रामोत्सव का जश्न मनाया जा रहा है। 

विज्ञापन


रामोत्सव को लेकर जिलेभर के सभी मंदिरों को भगवा रोशनी देने वाली झालरों से सजाया गया है। सोमवार को दोहपर बाद मंदिरों में विशेष पूजन किए गए। सुबह से ही मंदिरों और अन्य जगहों पर रामधुन सुनाई देने लगी थी। संभल कल्कि मंदिर में इसका लाइव प्रसारण दिखाया गया। 

विज्ञापन

सभी सरकारी भवन सजाए गए

जिले के सभी सरकारी भवन सजाए गए हैं। राष्ट्रीय पर्व की तर्ज पर हुई सजावट मनमोहक कराई गई है। जिलाधिकारी के आदेश पर सजाए गए सभी सरकारी कार्यालय व भवनों को शनिवार से सजाया जाना शुरू कर दिया था। सोमवार को रामधुन सुनाई दी। अयोध्या के मुख्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने के साथ शहर में जमकर आतिशबाजी की गई। आतिशबाजी के लिए शहर में तीन अस्थायी लाइसेंस जारी किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण दिखाया 

जिले के सभी आठ ब्लॉक पर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इसके लिए जिलाधिकारी मनीष बंसल ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दे दिए थे। सुबह से प्रसारण शुरू हो गया था। दिन चढ़ने के साथ इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। 

गेंदे के फूलों से सजे मंदिर 

रामोत्सव को लेकर हर ओर खुशी का माहौल है। मंदिरों के साथ ही घरों को रंग-बिरंगी लाइटों के साथ ही फूलों से सजाया जा रहा है। शहर के फूल विक्रेताओं के पास तीन क्विंटल से अधिक फूलों के ऑर्डर हैं। फूल विक्रेता ऑर्डर पूरा करने में जुटे थे। बाजार में गेंदा के फूल 120 रुपये किलो बिक रहे हैं।



सामान्य दिनों में इनकी कीमत 80 से 90 रुपये किलो के बीच रहती है। वहीं गुलाब के फूलों की मांग पूजा के लिए की जा रही है। गुलाब 250 रुपये किलो है। इसके अलावा गोदाबरी समेत अन्य प्रजाति के फूल भी बाजार में मिल रहे हैं। रविवार को फूल विक्रेताओं की दुकान पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। लोगों ने घरों को सजाने के लिए फूलों की लड़ियां खरीदीं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed