{"_id":"659de0bd3d9f2033d70161b3","slug":"ayodhya-ram-mandir-ritual-will-start-from-16-worship-will-start-from-karmakuti-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलला की प्राण प्रतिष्ठा: शिल्पी के प्रायश्चित पूजन के साथ 16 से अनुष्ठान शुरू, कर्मकुटी से होगी पूजा प्रारंभ","category":{"title":"Ram Mandir","title_hn":"राम मंदिर","slug":"ram-mandir"}}
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा: शिल्पी के प्रायश्चित पूजन के साथ 16 से अनुष्ठान शुरू, कर्मकुटी से होगी पूजा प्रारंभ
Wed, 10 Jan 2024 05:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला विशेष टीम, अयोध्या
अमर उजाला विशेष टीम, अयोध्या
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 10 Jan 2024 05:41 AM IST
सार
16 जनवरी को शिल्पी के प्रायश्चित पूजन के साथ प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे। भगवान राम सूर्यवंशी हैं और आदित्य भी द्वादश हैं। इसलिए सात दिनी अनुष्ठान में भगवान के विग्रह के द्वादश अधिवास कराए जाएंगे। समारोह में 11 यजमान होंगे।
विज्ञापन
रामजन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 18 से
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पूजन की शुरुआत मूर्ति निर्माण स्थल कर्मकुटी से होगी। 16 जनवरी को शिल्पी के प्रायश्चित पूजन के साथ प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे। भगवान राम सूर्यवंशी हैं और आदित्य भी द्वादश हैं। इसलिए सात दिनी अनुष्ठान में भगवान के विग्रह के द्वादश अधिवास कराए जाएंगे। समारोह में 11 यजमान होंगे। उनके यम, नियम व संयम 15 तारीख से शुरू होंगे।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक तिवारी ने बताया कि 17 जनवरी को श्री विग्रह का परिसर भ्रमण होगा। इसके बाद तीर्थों के जल से गर्भगृह की शुद्धि होगी। 18 तारीख से विग्रह के अधिवास शुरू होंगे। पहले दिन दोनों समय जलाधिवास के साथ सुगंधि व गंधाधिवास भी होगा। 19 जनवरी को प्रातः फलाधिवास और शाम को धान्याधिवास होगा। 20 तारीख को सुबह पुष्प व रत्नाधिवास, शाम को घृताधिवास होगा। 21 जनवरी को प्रात: शर्करा, मिष्ठान व मधु अधिवास होगा। शाम को औषधि और शय्याधिवास कराया जाएगा।
विज्ञापन
22 को दर्पण देखेंगे प्रभु राम
16 से 22 तारीख तक चतुर्वेद यज्ञ होगा। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के ब्रह्मा गणेश्वर शास्त्री द्राविड़, प्रमुख आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित, सुनील दीक्षित, गजानंद जोगकर, अनुपम दीक्षित, घटाटे गुरुजी अनुष्ठान कराएंगे। इसमें 11 यजमान भी होंगे। 22 जनवरी को मध्य दिवस में श्री रामलला के विग्रह की आंखों से पट्टी खोली जाएगी और उन्हें दर्पण दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
यूपी में 22 जनवरी को स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को राष्ट्रीय उत्सव बताते हुए 22 जनवरी को स्कूल-कॉलेज समेत सभी शिक्षण संस्थाओं में अवकाश की घोषणा की है। इस दिन शराब की बिक्री भी नहीं होगी। सीएम योगी ने निर्देश दिए कि 22 तारीख को सभी सरकारी भवनों की साज-सज्जा कराई जाए। आतिशबाजी भी की जाए। योगी 14 तारीख को अयोध्या में मंदिरों के स्वच्छता अभियान का आगाज करेंगे।