फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya Ram Mandir Ram Lala life prestige in joy of pomp of rituals

Ram Mandir: रामकथा और अनुष्ठान...राम मंत्र गूंजेगा अविराम; प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में आज से अनुष्ठानों की धूम

Sun, 14 Jan 2024 10:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 14 Jan 2024 10:15 AM IST
सार

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रामनगरी रविवार से धार्मिक अनुष्ठानों में लीन हो जाएगी। अयोध्या में अब नौ दिनों तक उत्सव व उल्लास का माहौल होगा। जगद्गुरु रामभद्राचार्य बड़ाभक्तमाल की बगिया में रामकथा का प्रवचन करेंगे, साथ ही हनुमान महायज्ञ का शुभारंभ होगा। 

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Ram Lala life prestige in joy of pomp of rituals
Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर व पद्मविभूषण तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य के 75वें जन्मोत्सव पर अयोध्या में 1008 कुंडीय श्रीहनुमान महायज्ञ का शुभारंभ आज से हो रहा है। बड़ा भक्तकाल की बगिया के 100 एकड़ के परिसर में राजमहल जैसे पंडाल में आयोजन की तैयारी पूरी है। 
विज्ञापन


यहां रामकथा के साथ अविराम राम मंत्र व हनुमान मंत्र गूंजेगा। इस आयोजन का साक्षी बनने के लिए एक लाख भक्तों के पहुंचने की संभावना है। समारोह के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया गया है। बड़ा भक्तमाल की बगिया में बने पंडाल में प्रवेश करते ही रामायण युग की अनुभूति होने लगती है। 
विज्ञापन


राजमहल की थीम पर बना प्रवेश द्वार लुभाता है। प्रवेश द्वार से अंदर पहुंचने पर दोनों तरफ रामलला, धर्नुधारी राम, राजाराम की छवि भक्तों को आनंदित करती है। करीब 200 कदम चलने के बाद ठीक सामने श्रीराम की मूर्ति शोभा बढ़ाती है। यहां मंदिर मॉडल की आकृति भक्तों को उत्साहित करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ा और आगे बढ़ने पर पूरी रामकथा के दर्शन होते हैं। राम जन्म से लेकर लंका विजय तक के प्रसंगों को बड़े ही कलात्मक ढंग से फाइवर की मूर्तियों के जरिये प्रस्तुत किया गया है। यहां पहुंचते ही श्रद्धालु रामायण युग में लीन हो जाता है। इसी के दाहिने ओर 1008 कुंडीय विशाल यज्ञमंडप का निर्माण कराया गया है। 

14 से 22 जनवरी तक रोजाना हवन पूजन किया जाएगा। बाईं ओर विशाल कथा पंडाल बनाया गया है। एक साथ 40 हजार भक्तों के बैठने की व्यवस्था होगी। पंडाल में 25 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं, जबकि 15 हजार भक्तों के जमीन पर बैठने की व्यवस्था की गई है। इसी कथा पंडाल से जगद्गुरु रामभद्राचार्य हजारों भक्तों को रामकथा का संदेश देने नजर आएंगे। परिसर में ही 10 हजार लोगों के लिए आवासीय व्यवस्था की गई है।

गुरु और गोविंद दोनों का उत्सव है, इसलिए दोगुना उल्लास
जगद्गुरु रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास बताया कि 500 वर्षों के संघर्ष के बाद भव्य राममंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। सभी सनातन धर्मी उत्साहित हैं। वहीं 14 जनवरी को सद्गुरुदेव रामभद्राचार्य का 75वां जन्मोत्सव है। गुरु और गोविंद दोनों का उत्सव है। इसलिए उल्लास भी दोगुना है। अनुष्ठानों का शुभारंभ रविवार को होगा। समापन 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन होगा। 

 

इस श्रीहनुमान महायज्ञ का आयोजन पाक अधिकृत कश्मीर की प्राप्ति की कामना से किया जा रहा है। रोजाना एक लाख भक्तों के भोजन की व्यवस्था रहेगी। जगद्गुरु रामभद्राचार्य 75 विशिष्ट व्यक्तियों के साथ संवाद करेंगे। आयोजन परिसर की सजावट के लिए थाईलैंड, कोलकाता, बंगलुरू, पुणे, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली से फूलाें के एक लाख बंडल यानी करीब 20 लाख फूल मंगाए गए हैं।

अमृत संध्या में नामचीन कलाकार देंगे प्रस्तुतियां
समारोह में अमृत संध्या का भी आयोजन होगा, जिसमें नामचीन कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। आचार्य रामचंद्र ने बताया कि 14 जनवरी को लोकगायिका मालिनी अवस्थी, 15 को कवि सुनील जोगी, 17 को हेमामालिनी, 18 को कन्हैया मित्तल, 19 को मनोज मुंतशिर, 20 को अनूप जलोटा, 21 को कवि कुमार विश्वास और 22 को सांसद मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल का कार्यक्रम होगा।

प्राण प्रतिष्ठा के दिन सभी पेट्रोल पंपों पर दिया जाएगा प्रसाद
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन शहर के सभी पेट्रोल पंपों पर प्रसाद वितरित किया जाएगा। शनिवार को पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन की बैठक में यह निर्णय लिया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन पेट्रोल पंपों पर पीने का शुद्ध पानी, प्राथमिक चिकित्सा, साफ सुथरा शौचालय, गाड़ियों में हवा भरने जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। अयोध्या आने वाले राम भक्तों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed