{"_id":"65adfbf9fbf87893f9083b67","slug":"ayodhya-ram-mandir-pran-prathistha-photos-ram-lalla-virajman-photo-face-look-video-images-key-moments-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: मोहक मुस्कान, आलौकिक रूप देख भावुक हुए लोग, प्राण प्रतिष्ठा के बाद ऐसे दिख रहे हैं रामलला","category":{"title":"Ram Mandir","title_hn":"राम मंदिर","slug":"ram-mandir"}}
Ram Mandir: मोहक मुस्कान, आलौकिक रूप देख भावुक हुए लोग, प्राण प्रतिष्ठा के बाद ऐसे दिख रहे हैं रामलला
Mon, 22 Jan 2024 05:26 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 22 Jan 2024 05:26 PM IST
सार
Ram Lalla Idol Ayodhya Photo: रामलला के मुकुट में नौ रत्न सुशोभित हैं और गले में सुंदर रत्नों की माला है। भगवान रामलला की कमरबंद भी सोने से बना है। रामलला के आभूषणों में रत्न, मोती, हीरे शामिल हैं।
विज्ञापन
रामलला के आलौकिक दर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामलला के दर्शनों का सदियों का इंतजार आज आखिर समाप्त हो गया। जैसे ही भक्तों ने रामलला की पहली छवि देखी तो ऐसी खुशी हुई कि कई लोगों की आंखों से आंसू बह निकले। प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ में कमल का फूल लेकर पूजन किया। प्रधानमंत्री ने रामलला की आंखों से पट्टी खोली। रामलला पीतांबर से सुशोभित हैं और हाथों में धनुष बाण धारण किए हुए हैं। रामलला ने सोने का कवच कुंडल, करधन माला धारण की हुई है। रत्न जड़ित मुकुट का वजन करीब 5 किलो बताया जा रहा है। रामलला के मुकुट में नौ रत्न सुशोभित हैं और गले में सुंदर रत्नों की माला है। भगवान रामलला की कमरबंद भी सोने से बना है। रामलला के आभूषणों में रत्न, मोती, हीरे शामिल हैं।
रामलला की कमर पर करधनी, कान में सोने के कुंडल, गले में हरे-सफेद और लाल रंग के मोतियों की दिव्य माला है। भगवान राम के दाहिने हाथ में अंगूठे में एक अंगूठी है। साथ ही रामलला एक बड़ी माला पहने हुए हैं, जो गले से पैर तक लटक रही है।
रामलला का दिव्य रूप
बालकांड रमचरितमानस में जैसी रामलला का जैसा वर्णन किया गया है, वैसी ही रामलला सुशोभित हो रहे हैं। रामलला के चरणों में वज्र, ध्वजा और अंकुश के चिन्ह शोभित हैं। कमर में करधनी और पेट पर त्रिवली हैं। रामलला की विशाल भुजाएं आभूषणों से सुशोभित हैं। रामलला की छाती पर बाघ के नख की बहुत ही निराली छटा है। छाती पर रत्नों से युक्त मणियों के हार की शोभा है। रामलला की मूर्ति इतनी सजीव लग रही है जैसे रामलला मुस्कुरा रहे हैं और उनके होठों पर मुस्कान है, चेहरे पर गजब का तेज दिखाई दे रहा है।
रामलला की मूर्ति को मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाया है। रामलला के विग्रह की खासियत ये है कि इस पर रोली, चंदन और सिंदूर लगाने के बाद भी चमक फीकी नहीं पड़ेगी। रामलला की मूर्ति जमीन से 7 फीट की ऊंचाई पर स्थापित किया गया है। रामलला कमल के आसन पर विराजमान हैं। मूर्ति के ऊपर स्वास्तिक, ऊं, शंख, सूर्य, चक्र और भगवान विष्णु के दशावतों को उकेरा गया है।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समय सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा की गई। पूरा देश राममय है। पूरी अयोध्या आलौकिक और भव्य हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम जन्मभूमि मंदिर में दंडवत प्रणाम किया। इसकी तस्वीरें सामने आई हैं। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडु, मुकेश अंबानी, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत जैसी हस्तियां शामिल हुईं।

#WATCH अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की प्रतिमा।#RamMandirPranPrathistha pic.twitter.com/1RhakBZlNe
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2024
रामलला का दिव्य रूप
बालकांड रमचरितमानस में जैसी रामलला का जैसा वर्णन किया गया है, वैसी ही रामलला सुशोभित हो रहे हैं। रामलला के चरणों में वज्र, ध्वजा और अंकुश के चिन्ह शोभित हैं। कमर में करधनी और पेट पर त्रिवली हैं। रामलला की विशाल भुजाएं आभूषणों से सुशोभित हैं। रामलला की छाती पर बाघ के नख की बहुत ही निराली छटा है। छाती पर रत्नों से युक्त मणियों के हार की शोभा है। रामलला की मूर्ति इतनी सजीव लग रही है जैसे रामलला मुस्कुरा रहे हैं और उनके होठों पर मुस्कान है, चेहरे पर गजब का तेज दिखाई दे रहा है।
रामलला की मूर्ति को मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाया है। रामलला के विग्रह की खासियत ये है कि इस पर रोली, चंदन और सिंदूर लगाने के बाद भी चमक फीकी नहीं पड़ेगी। रामलला की मूर्ति जमीन से 7 फीट की ऊंचाई पर स्थापित किया गया है। रामलला कमल के आसन पर विराजमान हैं। मूर्ति के ऊपर स्वास्तिक, ऊं, शंख, सूर्य, चक्र और भगवान विष्णु के दशावतों को उकेरा गया है।
Prime Minister Narendra Modi performs 'Dandavat Pranam' at the Shri Ram Janmaboomi Temple in Ayodhya.#RamMandirPranPrathistha pic.twitter.com/7yqX4Z0qNf
— ANI (@ANI) January 22, 2024