{"_id":"6592286ee073710745092bc7","slug":"ayodhya-ram-mandir-poojit-akshat-distribution-start-from-ayodhya-2024-01-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: आज अयोध्या से होगी पूजित अक्षत वितरण की शुरुआत, देश के पांच लाख गांवों में घर-घर बांटा जाएगा","category":{"title":"Ram Mandir","title_hn":"राम मंदिर","slug":"ram-mandir"}}
Ram Mandir: आज अयोध्या से होगी पूजित अक्षत वितरण की शुरुआत, देश के पांच लाख गांवों में घर-घर बांटा जाएगा
Mon, 01 Jan 2024 08:21 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 01 Jan 2024 08:21 AM IST
सार
पूजित अक्षत वितरण की शुरुआत आज रामनगरी से होगी। देश के पांच लाख गांव में अक्षत बांटकर उत्सव मनाने की अपील की जाएगी। अक्षत की एक थैली बनी है। थैली के साथ निवेदन पत्रक भी दिया जाएगा। जिसमें 22 जनवरी को अपने आसपास के मठ-मंदिरों में उत्सव, भजन, कीर्तन, हनुमानचालीसा, सुंदरकांड पाठ, आरती कर प्रसाद वितरण की अपील की जाएगी।
विज्ञापन
Ram Mandir
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को ऐतिहासिक व अद्भुत बनाने के लिए देश के पांच लाख गांव में पूजित अक्षत वितरण की शुरुआत आज अयोध्या से होगी। अयोध्या के मातगैड़ स्थित मलिन बस्ती में पूजित अक्षत वितरण के लिए नगर प्रमुखों की दी जाएगी।
इसी के साथ गांव-गांव, घर-घर में अक्षत वितरण कर 22 जनवरी को उत्सव मनाने की अपील की जाएगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय संघ व विहिप के पदाधिकारियों की मौजूदगी में समारोह पूर्वक इस अभियान की शुरुआत करेंगे।
वितरण के लिए अक्षत की एक थैली बनाई गई है। इस पर मुहर भी लगाई गई है। वितरण के दौरान इस थैली के साथ निवेदन पत्रक भी दिया जाएगा। पत्रक में 22 जनवरी को अपने आसपास के मठ-मंदिरों में उत्सव, भजन, कीर्तन, हनुमानचालीसा, सुंदरकांड पाठ, आरती कर प्रसाद वितरण की अपील की जाएगी।
विज्ञापन
शाम को घर पर कम से कम पांच दीप जलाकर दीपोत्सव मनाने का आह्वान भी किया जाएगा। अक्षत वितरण एक जनवरी से शुरू होकर 15 जनवरी तक चलेगा। वहीं रविवार को सावरकर नगर समन्वय समिति की ओर से पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा व श्री राम दरबार झांकी यात्रा निकाली गई।

जिसका शुभारंभ उत्तर पूर्वी क्षेत्र प्रचारक प्रमुख राजेंद्र, महानगर कार्यवाह देवेंद्र, महानगर प्रचारक सुबंधु, विभाग सेवा प्रमुख बालेंद्र, प्रो़ विक्रमा प्रसाद ने किया। यह यात्रा सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी सआदतगंज से निकलकर नारायण बस्ती हनुमान मंदिर पहुंची। जहां पर महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों ने मंगल आरती करके स्वागत किया।
यात्रा के समापन के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर सावरकर नगर संचालक रामचेत, सह नगर संघचालक धर्मेंद्र, नगर कार्यवाह अवधेश, सह नगर कार्यवाह मनोज सिंह, सतीश चंद्र देवरस, दुष्यंत आदि मौजूद रहे।