फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya Ram Mandir Paramhans Acharya says I m giving a warning Jitendra Awhad statement Acharya Satyendra Das

Ram Mandir: 'मैं जितेंद्र आव्हाड को मार डालूंगा...' भगवान श्रीराम पर दिए अपमानजनक बयान पर भड़के परमहंस आचार्य

Thu, 04 Jan 2024 12:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 04 Jan 2024 12:15 PM IST
सार

Ayodhya Ram Mandir: एनसीपी नेता डॉ. जितेंद्र आव्हाड द्वारा भगवान राम पर दिए बयान के बाद विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। अयोध्या के परमहंस आचार्य भड़क गए हैं। उन्होंने कहा कि यह बयान अपमानजनक है। उन्होंने जितेंद्र पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो मैं जितेंद्र आव्हाड को मार डालूंगा। 

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Paramhans Acharya says I m giving a warning Jitendra Awhad statement Acharya Satyendra Das
Ayodhya Ram Mandir - फोटो : एएनआई

विस्तार

कर्नाटक के बाद महाराष्ट्र में भगवान राम के नाम पर राजनीतिक विवाद हो रहा है। शरद पवार वाली एनसीपी के नेता डॉ. जितेंद्र आव्हाड ने भगवान राम को मांसाहारी बताया, इस पर भाजपा नेता राम कदम ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने भी बयान की निंदा की है। अयोध्या के परमहंस आचार्य ने भी चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड के बयान पर राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि NCP के नेता जो बोल रहे हैं वो बिल्कुल गलत है। किसी भी शास्त्र में ऐसा नहीं लिखा है कि भगवान जब वनवास के लिए गए थे तो उन्होंने मांस खाया था। सभी जगह लिखा है कि उन्होंने कंद-मूल फल खाए, शास्त्र ही प्रमाण हैं। ये विचार निंदनीय हैं।
विज्ञापन


एनसीपी शरद पवार गुट के नेता जीतेंद्र आव्हाड के बयान पर अयोध्या के परमहंस आचार्य का कहना है कि जितेंद्र आव्हाड द्वारा दिया गया बयान अपमानजनक है। भगवान राम भक्तों की भावना को ठेस पहुंचाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि मैं महाराष्ट्र और केंद्र सरकार से आग्रह करूंगा कि वे इस पर कार्रवाई करें। भगवान राम के बारे में गलत बोलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अगर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो मैं जितेंद्र आव्हाड को मार डालूंगा। मैं चेतावनी दे रहा हूं।
 

यह है मामला
महाराष्ट्र के शिरडी में बुधवार को एक कार्यक्रम में आव्हाड ने कहा था कि भगवान राम शाकाहारी नहीं थे, वह मांसाहारी थे। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति 14 साल तक जंगल में रहेगा वो शाकाहारी भोजन खोजने कहां जाएगा? उन्होंने जनता से सवाल करते हुए कहा कि क्या यह सही बात है या नहीं? उन्होंने आगे कहा था, 'कोई कुछ भी कहे, सच्चाई यह है कि हमें आजादी गांधी और नेहरू की वजह से ही मिली। यह तथ्य कि इतने बड़े स्वतंत्रता आंदोलन के नेता गांधी जी ओबीसी थे, उन्हें (आरएसएस को) स्वीकार्य नहीं है। गांधीजी की हत्या के पीछे का असली कारण जातिवाद था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed