Ram Mandir: ‘पीएम मोदी के कारण संभव हुआ मंदिर निर्माण’, न्यूजीलैंड के मंत्रियों ने की PM के ज्ञान की सराहना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड के विनियमन मंत्री डेविड सेमोर ने कहा, जय श्री राम... मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी भारतवासियों को बधाई देता हूं। यह पीएम मोदी का नेतृत्व ही था, जिसने 500 वर्षों बाद राम मंदिर निर्माण को संभव बनाया। मंदिर भव्य है और यह अगले 1,000 वर्षों तक चलेगा। मुझे राम मंदिर जाने में खुशी होगी। उन्होंने कहा, मैं पीएम मोदी के साहस व ज्ञान की सराहा करता हूं। वह भारत के एक अरब से अधिक लोगों को दुनिया की चुनौतियों से निपटने में मदद करते हैं। जातीय समुदाय मंत्री मेलिसा ली ने इंडिया के बजाय भारत का इस्तेमाल करते हुए कहा, राम मंदिर पीएम मोदी के काम व प्रयासों का नतीजा है। उन्हें दो बार प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया है। पीएम मोदी के पक्ष में जनता का समर्थन व जनादेश भारत को आगे ले जाने की उनकी इच्छा को दर्शाता है।
एफिल टॉवर भी प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयार, रथ यात्रा भी
राजधानी पेरिस स्थित एफिल टॉवर भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए तैयार हो चुका है। फ्रांस में पैलेस डी ला चैपेल से दोपहर 12 बजे विशाल रथ यात्रा निकाली जाएगी। इसका समापन अपराह्न 3 बजे एफिल टॉवर के पास पैलेस डी ट्रोकाडेरो के पास होगा। इससे पहले 10.30 बजे ला चैपल के पास विश्व कल्याण यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।