फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya Ram Mandir litmus test of security agencies... surveillance day and night; All security agencies alert

Ram Mandir: सुरक्षा एजेंसियों की अग्नि परीक्षा...दिन रात निगरानी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, इन तकनीकों का उपयोग

Thu, 18 Jan 2024 03:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 18 Jan 2024 03:14 PM IST
सार

Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की अग्नि परीक्षा जारी है। दिन रात निगरानी की जा रही है। सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। इन तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। पहली बार एक साथ देश की इतनी नामचीन हस्तियां जुटेंगी। फेस डिटेक्शन, जियो-फेंसिंग, लैंडमाइन डिटेक्शन समेत अन्य तकनीकों का इस्तेमाल हो रहा है।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir litmus test of security agencies... surveillance day and night; All security agencies alert
नयाघाट पर तैनात ब्लैक कमांडो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक आयोजन से पहले ही देश की सुरक्षा एजेंसियां अग्नि परीक्षा से गुजर रही हैं। सुरक्षा पर दिन रात काम चल रहा है। पहली बार कई आधुनिक उपकरणों का उपयोग करके चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही हैं। तकनीक का भी भरपूर इस्तेमाल हो रहा है। 
विज्ञापन


जिले में ड्रोन के आधार पर एंटी सैबोटॉज चेकिंग हो रही है। 20 टीमें लैंडमाइन डिटेक्शन कर रही हैं। फेसियल रिकग्निशन सिस्टम भी लागू है। इसकी मदद से स्किन पैटर्न को पहचानने से लेकर चेहरे की 3डी आकृति तक बनाई जाएगी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में वीडियो एनालिटिक्स भी हो रही है। 
विज्ञापन


सरयू नदी में जियो-फेंसिंग प्रणाली लागू की गई है। इसकी मदद से नदी में किसी तरह की आपराधिक गतिविधि होने पर तत्काल फ्लोटिंग कंट्रोल रूम में अलार्म बजने लगेगा। दरअसल, अयोध्या में हो रहे इस महाकुंभ को देश का सबसे बड़ा आयोजन माना जा रहा है, जहां इतनी संख्या में अलग-अलग विधाओं के वीवीआईपी एक साथ जमा होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म, खेल, साहित्य, लेखन, वैज्ञानिक समेत अन्य जगत के नामचीन लोग भी बहुतायत संख्या में पहुंचेंगे। समारोह में जेड प्लस और वाई प्लस श्रेणी के सुरक्षा वाले अतिथि भी शामिल हैं। एयरपोर्ट पर लगभग 100 विमान उतरने का अनुमान है।
 

- 6,000 से अधिक वीवीआईपी अयोध्या पहुंचेंगे। अलग-अलग टीमें लगातार अपने स्तर से छानबीन कर रही हैं। इसमें कई आधुनिक तकनीक का सहारा भी लिया जा रहा है।-प्रवीण कुमार, आईजी

जिले की सीमाओं पर बढ़ी सतर्कता
मिल्कीपुर प्रतिनिधि के मुतबिक, मिल्कीपुर पुलिस टीम अमेठी, सुल्तानपुर की सीमा पर अधिक अलर्ट है। क्षेत्र के पिठला कुमारगंज, चिलबिली, लिलहा रसूलपुर, सस्थिन घाट से आने वाले वाहनों की सघन चेकिंग हो रही है। सीमा पर पुलिस फोर्स के जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है। भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी एस-7 व एस-10 के सदस्यों से भी क्षेत्र के बारे में जानकारियां जुटा रहे हैं। दूसरे समुदाय की भावनाओं को ठेस न पहुंचाने की अपील की जा रही है।
 

प्रवेश करते ही अतिथियों को लुभाएगी अयोध्या
उधर, प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचने वाले अतिथियों को जिले की सीमा में प्रवेश करते ही अयोध्या लुभाने लगेगी। इसके लिए हाईवे को चमकाया जा रहा है। सुरक्षा के लिहाज से हाईवे के किनारे के पेड़ों की टहनियों की छंटाई भी हो रही है। सहादतगंज से लेकर साकेत पेट्रोल पंप तक लगभग 200 सफाईकर्मियों को एक साथ उतारकर युद्धस्तर पर कार्य हो रहा है। अधिकारियों को इसके निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है।

आज एक बार फिर अयोध्या इतिहास की नई इबारत लिखने जा रही है तो इसके साक्षी बनने के लिए देश-विदेश के सैकड़ों वीवीआईपी भी पहुंचने को हैं। उनके मन-मस्तिष्क पर अयोध्या हर दृष्टि से अमिट छाप छोड़ सके, इसके लिए जिला प्रशासन तत्पर दिख रहा है। इसी उद्देश्य से हाईवे किनारे से अतिक्रमण हटवा दिया गया है। दोनों लेन पर साफ-सफाई जारी है। जिले की सीमा में प्रवेश करने के साथ ही जगह-जगह होर्डिंग्स सजाई गई हैं। शहर की सीमा में प्रवेश करने के साथ ही दोनों तरफ सफाईकर्मियों की लंबी तादाद दिख रही है, जो युद्धस्तर पर हाईवे के लेन व पटरियों को भी चमका रहे हैं। इन्हें 19 जनवरी तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

अपर नगर आयुक्त बागीश शुक्ला ने बताया कि 200 सफाईकर्मी हाईवे पर मुस्तैद हैं। इनकी निगरानी के लिए अन्य जिलों से आए सहायक नगर आयुक्त व उप नगर आयुक्त कर रहे हैं। मुख्य सफाई निरीक्षकों को भी अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। आयोजन के समय अयोध्या भव्य नगरी के रूप में नजर आए, यही प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed