फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Ram Mandir ›   Ayodhya Ram Mandir Inauguration Ramlala My musical practice is accomplished by restraint I learned from Ram

Ayodhya Ram Mandir: राम से सीखे संयम से पूरी होती है मेरी संगीत साधना

Thu, 11 Jan 2024 05:32 PM IST
अमर शर्मा अभय सोपोरी
अभय सोपोरी Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 11 Jan 2024 05:32 PM IST
सार

राम बिखरते शाश्वत मूल्यों और टूटती सामाजिक मर्यादाओं को पुनर्स्थापित करने का भी नाम है। वह छल-छद्म, अहंकारी और पथभ्रष्ट सत्ता के विरुद्ध सत्य और न्याय की प्रखर आवाज हैं।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Inauguration Ramlala My musical practice is accomplished by restraint I learned from Ram
अभय सोपोरी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

-अभय सोपोरी, संतूर वादक
विज्ञापन


मेरे लिए राम आदर्श साधक भी हैं और साध्य भी। व्यष्टि भी हैं, समष्टि भी। और इसमें भी भाता मुझे उनका संयम ही है। वह कभी भी अधीर नहीं होते। प्रतिक्रिया नहीं देते। ताकत नहीं दिखाते। चीजों को आखिर तक होने देते हैं। वह पल-पल को जीते हैं। जिंदगी के हर पल को जीना हमने राम से सीखा है। इसलिए भी कि संगीत की मेरी साधना बगैर संयम के पूरी नहीं होती।

फिर, क्या मेरा संगीत, आपकी आराधना, कर्मयोग भी संयम के बिना शायद ही सध सके। और इसमें गहरे तक उतरने की राह राम ही दिखाते हैं। राम की मर्यादा आकर्षक है। मर्यादा पुरुषोत्तम भी मुझे प्रिय हैं। वह मर्यादा बनाते भी हैं, निभाते भी।
विज्ञापन


राम बिखरते शाश्वत मूल्यों और टूटती सामाजिक मर्यादाओं को पुनर्स्थापित करने का भी नाम है। वह छल-छद्म, अहंकारी और पथभ्रष्ट सत्ता के विरुद्ध सत्य और न्याय की प्रखर आवाज हैं। राम पारिवारिक मूल्यों को अक्षुण्ण रखने की परम्परा का नाम है। राम की मर्यादा और उनके संयम को अगर साथ मिला लें तो कुछ शेष ही नहीं रहता।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यक्ति पूर्ण हो जाता है। मेरे साथ पूरे भारतीय जन मानस में राम को लेकर जो समझ है, उसका आधार तुलसी कृत रामचरित मानस है। इसका अपना सुर है, ताल है, लय है। इस पर रची गई संतूर की एक-एक लहरी दिल और दिमाग पर गहरे तक असर  डालती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed