{"_id":"65af4c2f1e6f3cdad70e2358","slug":"ayodhya-ram-mandir-five-hundred-years-old-dream-fulfilled-22nd-january-becomes-special-in-many-ways-2024-01-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: पांच सौ साल का सपना हुआ पूरा... कई मायनों में विशिष्टतम हुई 22 जनवरी; पहली बार गढ़े गए कई अवसर","category":{"title":"Ram Mandir","title_hn":"राम मंदिर","slug":"ram-mandir"}}
Ram Mandir: पांच सौ साल का सपना हुआ पूरा... कई मायनों में विशिष्टतम हुई 22 जनवरी; पहली बार गढ़े गए कई अवसर
Tue, 23 Jan 2024 11:19 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 23 Jan 2024 11:19 AM IST
सार
Ayodhya Ram Mandir: पांच सौ साल का सपना पूरा हो गया है। कई मायनों में 22 जनवरी विशिष्टतम हुई। पहली बार कई अवसर गढ़े गए हैं। इतिहास के पन्नों में कई तस्वीरें दर्ज होंगी। फिल्म और खेल जगत की नामचीन हस्तियों ने एक साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत की।
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्राण प्रतिष्ठा के साथ लाखों रामभक्तों का सिर्फ 500 वर्षों का सपना ही साकार नहीं हुआ बल्कि, कई मायनों में अयोध्या के लिए 22 जनवरी की तिथि विशिष्टतम हो गई है। सोमवार को कई ऐसे दृश्य अवध के नेत्रों ने संजोए, जो अयोध्या के लिए अकल्पनीय रहे हैं।
यूं कहें तो इस शुभ घड़ी में ऐसी कई तस्वीरें कैद हुईं, जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए अजर-अमर हो उठेंगी। प्राण प्रतिष्ठा का ही वह अवसर था, जब पहली बार फिल्मी जगत की कई बड़ी हस्तियों का एक साथ अयोध्या में मजमा लगा।
जिनके एक-एक लम्हे कीमती हैं, वह श्रीरामजन्मभूमि मंदिर के परिसर में घंटों प्रभु के चरणों में शीष नवाएं बैठे रहे। महानायक अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, रणवीर कपूर, विक्की कौशल, अनुपम खेर, मनोज जोशी, रामचरण, चिंरजीवी, रजनीकांत, जैकी श्रॉफ, आयुष्मान खुराना, जैकी श्राफ, कैलाश खेर के साथ-साथ फिल्म अभिनेत्रियां भी पीछे नहीं रहीं।
विज्ञापन
दो दिन पहले आईं मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी तो कार्यक्रम में पहुंची ही, उनके साथ माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, दीपिका चिखलिया, कैटरीना कैफ, कंगना रनौत आदि प्रसिद्ध अभिनेत्रियां भी घंटों बैठकर इस स्वर्णिम पल की गवाह बनीं। सभी ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करके स्वयं को धन्य व गौरवान्वित भी महसूस किया।

खेल जगत की नामचीन हस्ती व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी ऐतिहासिक पलों के साक्षी बने। उनके अलावा पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले, वेंकटेश प्रसाद, पूर्व महिला क्रिकेटर मिताली राज, कवि कुमार विश्वास ने भी शिरकत की।
सुरों के बादशाह कहे जाने वाले सोनू निगम ने रामायण की चौपाइयां सुनाईं तो अनुराधा पॉडवाल, शंकर महादेवन ने भी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। वहीं, अलग-अलग जगत से जुड़ी तमाम नामचीन हस्तियां भी एक साथ जमा रहीं। इनकी अयोध्या में एक साथ मौजूदगी भी अकल्पनीय है।
इतिहास के पन्नों में दर्ज होंगे आयोजन को भव्यता देने वाले अफसर
जब भी राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का इतिहास पढ़ा जाएगा। इस ऐतिहासिक समारोह को भव्यता प्रदान करने वाले अफसरों का नाम भी सामने आएगा। पिछले कई दिन से दिन-रात एक करके कार्यक्रम को दिव्य स्वरूप प्रदान करने में लगे मंडलायुक्त गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम नितीश कुमार, एसएसपी राजकरन नय्यर, एसपी सिटी मधुबन सिंह, एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर समेत अन्य अधिकारियों का नाम भी हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा।