फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya Ram Mandir Expansion of helicopter service for Ayodhya Dham darshan now flights from six districts

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या धाम दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर सेवा को विस्तार, अब इन छह जिलों से उड़ान

Thu, 18 Jan 2024 12:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 18 Jan 2024 12:18 PM IST
सार

अयोध्या धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा को विस्तार दिया गया है। अब छह जिलों से उड़ान होगी। लखनऊ के अलावा गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा और मथुरा से भी हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होगी।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir Expansion of helicopter service for Ayodhya Dham darshan now flights from six districts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

प्रदेश के पर्यटन विभाग ने अयोध्या धाम के लिए शुरू होने वाली हेलीकॉप्टर सेवा को विस्तार दिया है। अब छह जिलों से श्रद्धालु और पर्यटक रामलला के दर्शन के लिए उड़ान भर सकेंगे। इनमें पहले से तय लखनऊ के अलावा गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा और मथुरा को भी शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत लखनऊ से करेंगे। हेलीकॉप्टर सेवा प्रदाता आपरेटर का चयन कर लिया गया है जो ऑपरेशनल माॅडल पर हेली सर्विसेस की सेवा प्रदान करेगा। गोरखपुर से अयोध्या धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का किराया प्रति श्रद्धालु 11,327 रुपये तय किया गया है। 
विज्ञापन


यह दूरी 126 किमी की होेगी, जिसे 40 मिनट में पूरा किया जाएगा। वाराणसी के नमो घाट से हेलीकॉप्टर का किराया प्रति श्रद्धालु 14,159 रुपये होगा। 160 किमी की यह दूरी 55 मिनट में पूरी होगी। लखनऊ के रमाबाई मैदान से हेलीकॉप्टर के माध्यम से अयोध्या आने के लिए 14,159 रुपये खर्च करने होंगे। यह दूरी 132 किमी की होगी, 45 मिनट में श्रद्धालु यहां पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयागराज में पर्यटक गेस्ट हाउस के पास बने हैलीपैड से श्रद्धालु उड़ान भर सकेंगे। यह दूरी 157 किमी की है, इसे 50 मिनट में तय किया जाएगा। इसके लिए प्रति श्रद्धालु किराया 14,159 रुपये तय हुआ है। 

मथुरा में बरसाना स्थित गोवर्धन परिक्रमा के पास और आगरा में एक्सप्रेस वे के पास बने हैलीपेड से यह सेवा उपलब्ध होगी। इसके लिए एक श्रद्धालु को 35,399 रुपये खर्च करने होंगे। इन सभी जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम से अपने गंतव्य तक वापस पहुंचने के लिए दोबारा निर्धारित किराया देना होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed