फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Ram Mandir ›   Ayodhya Ram Mandir BR Ambedkar Jagjivan Ram Kanshi Ram Family members among invitees Ram temple consecration

प्राण प्रतिष्ठा: आंबेडकर, जगजीवन राम और कांशीराम के परिवार को न्योता, अनुसूचित जाति के प्रमुख लोग भी आमंत्रित

Fri, 12 Jan 2024 06:16 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 12 Jan 2024 06:16 AM IST
सार

अनुसूचित जाति के प्रमुख लोगों और रामजन्मभूमि आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले कारसेवकों के परिवार के सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir BR Ambedkar Jagjivan Ram Kanshi Ram Family members among invitees Ram temple consecration
Ram Mandir - फोटो : Social Media

विस्तार

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए डॉ. बीआर आंबेडकर, बाबू जगजीवन राम और बसपा संस्थापक कांशीराम के परिवार के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। सूत्रों ने बताया कि अनुसूचित जाति के प्रमुख लोगों और रामजन्मभूमि आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले कारसेवकों के परिवार के सदस्यों को भी रामलला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि देशभर से किसान, मजदूर और हजारों संत समारोह में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि इस समारोह में आदिवासी समुदाय और खानाबदोश जातियों से आने वाले प्रमुख लोगों के साथ-साथ उद्योगपतियों और उद्यमियों को भी आमंत्रित किया गया है। सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को छोड़कर किसी अन्य राज्य के मुख्यमंत्री को प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है। किसी भी ऐसे नेता को आमंत्रित नहीं किया गया है कि वह किसी राज्य या केंद्र में मंत्री है।
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि आमंत्रित लोगों की सूची में सुप्रीम कोर्ट के तीन सेवानिवृत्त प्रधान न्यायाधीश, सेना के तीनों अंगों के सेवानिवृत्त प्रमुख, पूर्व राजदूत, शीर्ष नौकरशाह, प्रमुख पदों पर आसीन आईपीएस अधिकारी और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित लोग शामिल हैं। इसके अलावा प्रमुख राजनीतिक दलों के अध्यक्षों और अयोध्या में सभी दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल के संत समाज के प्रमुख व्यक्तियों को न्योता
सूत्रों ने बताया कि कथाकारों, मठों और मंदिरों के न्यासियों के साथ 150 से अधिक परंपराओं के पुजारियों, नेपाल के संत समाज के प्रमुख व्यक्तियों, जैन, बौद्ध और सिख समुदाय के प्रतिनिधियों और प्रमुख दानदाताओं को भी न्योता दिया गया है। इसके अलावा आमंत्रित लोगों में 50 अलग-अलग देशों में रहने वाले हिंदू समाज के 55 प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed