फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Ayodhya: Legends like Amitabh, Rajnikanth, Ambani, Tata, Sachin will witness the consecration of life

Ayodhya: सितारों का समागम ...अमिताभ, रजनीकांत, अंबानी, टाटा, सचिन जैसे दिग्गज बनेंगे प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी

Sun, 21 Jan 2024 04:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/अयोध्या Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 21 Jan 2024 04:02 AM IST
सार

अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, अक्षय कुमार, मुकेश अंबानी, रतन टाटा, गौतम अदाणी, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसी हस्तियां इस पावन आयोजन की साक्षी बनेंगी।

विज्ञापन
Ayodhya: Legends like Amitabh, Rajnikanth, Ambani, Tata, Sachin will witness the consecration of life
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

विस्तार

प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर में 22 जनवरी को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देशभर की दिग्गज हस्तियों का समागम होगा। अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, अक्षय कुमार, मुकेश अंबानी, रतन टाटा, गौतम अदाणी, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसी हस्तियां इस पावन आयोजन की साक्षी बनेंगी।

विज्ञापन


टेलीविजन पर लोकप्रिय रामायण में प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी भी मौजूद रहेंगे। इनके अलावा संगीत जगत से मशहूर सरोदवादक अमजद अली खान भी इस आयोजन में शामिल होंगे। अजय देवगन, कंगना रणौत, माधुरी दीक्षित और उनके पति श्रीराम नेने, हेमा मालिनी, सनी देओल, अनुपम खेर, मधुर भंडारकर, संजय लीला भंसाली और गायिका श्रेया घोषाल, कैलाश खेर, शंकर महादेवन, अनूप जलोटा, सोनू निगम और अनुराधा पौडवाल को भी प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण भेजा गया है। 
विज्ञापन


आमंत्रितों की सूची के लिए अमिताभ बच्चन 161 फीट ऊंचे गुलाबी बलुआ पत्थर मंदिर के उद्घाटन के लिए सोमवार को एक निजी चार्टर्ड विमान से अयोध्या जाएंगे। इसमें तेलुगू मेगास्टार प्रभास, अल्लू अर्जुन, जूनियर एटीआर, दक्षिण फिल्म जगत से चिरंजीवी और मोहनलाल भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। गीतकार पंकज मुंतशिर, उनकी पत्नी, प्रसून जोशी व उनकी पत्नी को भी बुलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योग जगत से इन्हें निमंत्रण 
उद्योग जगत के मेहमानों की सूची में मुकेश अंबानी के अलावा उनकी मां कोकिलोन, पत्नी नीता, बेटे आकाश व अनंत, बहू श्लोका और होने वाली बहू राधिका मर्चेंट भी आमंत्रित हैं। वहीं टाटा समूह के चेयरपर्सन एन चंद्रशेखरन और उनकी पत्नी ललिता को भी निमंत्रण भेजा गया है। इनके अलावा इस सूची में अनिल अग्रवाल, हिंदूजा समूह के अशोक हिंदूजा, विप्रो के अजीम प्रेमजी, नूसली वाडिया, टॉरेंट ग्रुप के संस्थापक सुधीर मेहता, जीएमआर समूह के जीएमआर राव और रियल एस्टेट के दिग्गज निरंजन हीरानंदानी को भी निमंत्रण भेजा गया है। 

इनके अलावा आदित्य बिरला समूह के कुमार मंगलम बिड़ला, उनकी पत्नी नीरजा, पीरामल समूह के अजय पीरामल, महिंद्रा एंड महिंद्रा के आनंद महिंद्रा, डीसीएम श्रीराम के अजय श्रीराम और टीसीएस सीईओ के क्रीतिवसन, एचडीएफसी के पूर्व चेयरपर्सन दीपक पारेख, के सतीश रेड्डी, जी के पुनीत गोयंका, एल एंड टी के एसएन सुब्रमण्यन और उनकी पत्नी, इंफोसिस के एनआर नारायणमूर्ति, नंदन निलेकणी, कोटक महिंद्रा बैंक के उदय कोटक, जिंदल स्टील के नवीन जिंदल और मेदांता समूह के नरेश त्रेहान को भी आमंत्रित किया गया है।

खेल जगत से इन्हें निमंत्रण : 
विश्वनाथन आनंद, पीटी उषा, बाइचुंब भूटिया, कपिल देव, सुनील गावस्कर, महेंद्र सिंह धोनी, सौरव गांगुली, अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़, विरेंद्र सहवाग, रवींद्र जडेजा, रोहित शर्मा, करनम मल्लेश्वरी, कल्याण चौबे, कविता राउत तुंगार, देवेंद्र झंझाडिया, मिताली राज, साइना नेहवाल, पीवी सिंधू और पुलेला गोपीचंद को भी निमंत्रण भेजा गया है। 

  • गोधरा अग्निकांड में मारे गए 19 कारसेवकों के परिजनों को भी निमंत्रण : गुजरात में 2002 के गोधरा ट्रेन अग्निकांड में जान गंवाने वाले 59 लोगों में से 19 कारसेवकों के परिजनों को भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है। विहिप के एक पदाधिकारी ने शनिवार को कहा कि गुजरात के अन्य आमंत्रित लोगों में 320 संत और समाज के 105 प्रमुख सदस्य शामिल हैं। 

अतिथियों से गुलजार हुई रामनगरी
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए कई विशिष्ट अतिथि शनिवार को ही रामनगरी पहुंच गए। इनमें मुख्य रूप से ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद, मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, साध्वी ऋतंभरा, योग गुरु बाबा रामदेव, बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री और युग पुरुष परमानंद शामिल हैं। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत भी आ चुकी हैं। 

प्राण प्रतिष्ठा में कोई जाए या न जाए...मैं जरूर जाऊंगा : हरभजन  
अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में जाने को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों की अलग-अलग राय सामने आ रही है। इस बीच, पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने इस समारोह को ऐतिहासिक करार दिया है। कहा कि कोई पार्टी जाए या ना जाए... मैं जरूर जाऊंगा। इतना ही नहीं उन्होंने दो टूक कहा, किसी को मेरे मंदिर जाने से कोई दिक्कत है तो उन्हें जो करना है करें। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य ने कहा, देशवासियों को मेरी शुभकामनाएं। प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। जितना संभव हो उतने लोगों को कार्यक्रम में शामिल होना चाहिए और आशीर्वाद लेना चाहिए। यह एक ऐतिहासिक दिन है। पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सदस्य ने प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी। 

  • उल्लेखनीय है कि हरभजन का यह बयान तब आया है, जब 'आप' के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते दिनों कार्यक्रम में जाने से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed