फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: During Pran Pratishtha, health care of Ram devotees will be taken care of

Ayodhya : प्राण प्रतिष्ठा के दौरान  रामभक्तों की स्वास्थ्य सेवा का रखा जाएगा ध्यान, डॉक्टर-फार्मासिस्ट तैनात

Sat, 06 Jan 2024 11:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा सतीश पाठक, अयोध्या
सतीश पाठक, अयोध्या Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 06 Jan 2024 11:52 AM IST
सार

अयोध्या में चिकित्सकों की कमी देखते हुए प्रदेश के सात जिलों से 75 फार्मासिस्टों की ड्यूटी लगाई गई है। विभिन्न जिले से 100 से अधिक चिकित्सकों की सूची भी तैयार की जा रही है। महानिदेशक ने इन्हें 15 जनवरी से एक माह के लिए तैनात किया है।

विज्ञापन
Ayodhya: During Pran Pratishtha, health care of Ram devotees will be taken care of
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्राण प्रतिष्ठा के दौरान रामभक्तों की स्वास्थ्य सेवाओं को खास ख्याल रखा जाएगा। अयोध्या में चिकित्सकों की कमी देखते हुए प्रदेश के सात जिलों से 75 फार्मासिस्टों की ड्यूटी लगाई गई है। विभिन्न जिले से 100 से अधिक चिकित्सकों की सूची भी तैयार की जा रही है। महानिदेशक ने इन्हें 15 जनवरी से एक माह के लिए तैनात किया है।

विज्ञापन


बीते दिनों समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कुंभ की तर्ज पर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां करने के निर्देश दिए थे। इसे अमली जामा पहनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने खाका तैयार किया तो मैनपावर की कमी आड़े आई। इसे दूर करने के लिए अपर निदेशक व सीएमओ ने निकटवर्ती जिले से चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ तैनात करने की मांग की थी। आयोजन की महत्ता को देखते हुए शासन ने इसे प्रमुखता से संज्ञान लिया है।
विज्ञापन


गुरुवार को महानिदेशक ने 75 फार्मासिस्टों की सूची जारी की है। इनमें रायबरेली के सर्वाधिक 15, उन्नाव के 12, लखनऊ, सीतापुर, व हरदोई के 10-10, सिद्धार्थनगर के सात, बस्ती के पांच, लखीमपुर खीरी व संतकबीरनगर के तीन-तीन फार्मासिस्ट शामिल हैं। इसके अलावा इन्हीं जिलों के लगभग 100 से अधिक चिकित्सकों की सूची भी तैयार हो रही है। शीघ्र ही इनकी ड्यूटी लगने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शासन से 75 फार्मासिस्टों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्हें 15 जनवरी तक पहुंचने का निर्देश दिया गया है। चिकित्सकों की सूची भी शीघ्र जारी होने की उम्मीद है। इससे बेहतर चिकित्सीय सेवाएं प्रदान करने में मदद मिलेगी।
-डॉ. पवन कुमार अरुण, अपर निदेशक, अयोध्या मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed