{"_id":"65aca36fb047c4853d0b00e8","slug":"acharya-satyendra-das-says-idol-of-ram-lalla-which-is-presently-in-makeshift-temple-placed-in-new-temple-2024-01-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: आज शाम आठ बजे नए मंदिर में रखी जाएगी राम लला की मूर्ति, कल पूरा होगा 'अनुष्ठान'","category":{"title":"Ram Mandir","title_hn":"राम मंदिर","slug":"ram-mandir"}}
Ram Mandir: आज शाम आठ बजे नए मंदिर में रखी जाएगी राम लला की मूर्ति, कल पूरा होगा 'अनुष्ठान'
Sun, 21 Jan 2024 01:39 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 21 Jan 2024 01:39 PM IST
सार
16 जनवरी को शुरू हुआ 'अनुष्ठान' कल यानि सोमवार को पूरा हो जाएगा। दोपहर करीब 12:30 बजे भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। यह जानकारी राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' पर मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने रविवार को दी।
विज्ञापन
Acharya Satyendra Das
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास कहते हैं कि 'राम लला की मूर्ति जो वर्तमान में अस्थायी मंदिर में है, आज शाम 8 बजे नए मंदिर में रखी जाएगी, जहां नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कल की जाएगी।
राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' पर मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा कि 16 जनवरी को शुरू हुआ 'अनुष्ठान' कल पूरा होगा और दोपहर करीब 12:30 बजे भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद भक्त भगवान श्री राम के दर्शन कर सकेंगे।
22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामनगरी में करीब चार घंटे बिताएंगे। पीएम सुबह 10:25 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेंगे। यहां से 10:45 बजे हेलीपैड पर आएंगे। सुबह 10:55 बजे श्रीरामजन्मभूमि पर आगमन होगा। 11 से 12 बजे तक का समय आरक्षित है। दोपहर 12:05 से 12:55 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत करेंगे। 12:55 बजे पूजा स्थल से प्रस्थान कर दोपहर एक बजे सार्वजनिक समारोह स्थल पर पहुंचेंंगे। यहां दोपहर दो बजे तक रहेंगे। इसके बाद 2:10 बजे कुबेर टीला के दर्शन करेंगे।

22 को अयोध्या में चार घंटे बिताएंगे पीएम मोदी#WATCH | Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Chief Priest Acharya Satyendra Das says, "The idol of Ram Lalla which is presently in the makeshift temple will be placed in the new temple today at 8 pm, where the Pran Pratishtha of the new idol will be done tomorrow..." pic.twitter.com/QbyKhaXVgs
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 21, 2024
22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामनगरी में करीब चार घंटे बिताएंगे। पीएम सुबह 10:25 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेंगे। यहां से 10:45 बजे हेलीपैड पर आएंगे। सुबह 10:55 बजे श्रीरामजन्मभूमि पर आगमन होगा। 11 से 12 बजे तक का समय आरक्षित है। दोपहर 12:05 से 12:55 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत करेंगे। 12:55 बजे पूजा स्थल से प्रस्थान कर दोपहर एक बजे सार्वजनिक समारोह स्थल पर पहुंचेंंगे। यहां दोपहर दो बजे तक रहेंगे। इसके बाद 2:10 बजे कुबेर टीला के दर्शन करेंगे।
यूपीएसएसएफ की अभेद्य और अचूक सुरक्षा कवच में श्रीराम मंदिर
बताते चलें कि 22 जनवरी को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसके मद्देनजर श्रीराम मंदिर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। एनएसजी से प्रशिक्षित यूपीएसएसएफ की महिला और पुरुष कमांडो को तैनात किया गया है। पूरे परिसर को अभेद्य और अचूक सुरक्षा कवच के बीच कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के लगभग 1450 जवान श्रीराम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात हैं। अपर पुलिस महानिदेशक एलवी एंटनी देव कुमार स्वयं मॉनीटरिंग कर रहे हैं। यूपीएसएसएफ के जवान रामजन्म भूमि परिसर, गर्भगृह और पेट्रोलिंग ड्यूटी के साथ रेड जोन की सुरक्षा में लगाए गए हैं।
दो हेलीकॉप्टर व जैमर पहुंचे
महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर एहतियाती तैयारी चल रही है। डिपो में जरूरी तेल का स्टॉक एकत्र किया जा रहा है। ऐसे में एयरपोर्ट पर तेल भंडार को फुल किया जा रहा है। शनिवार को दो हेलीकाॅप्टर और जैमर वाली गाड़ियां आ गई हैं।