फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   3,500 artists from all over the world will perform Ramlila from the stage of Ramkatha.

प्राण प्रतिष्ठा समारोह: रामकथा के मंच से दुनियाभर के 3,500 कलाकार करेंगे रामलीला, आएंगी सात देशों की मंडलियां

Sun, 14 Jan 2024 06:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 14 Jan 2024 06:27 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर सिंगापुर, कंबोडिया, श्रीलंका, थाईलैंड और इंडोनेशिया सहित सात देशों के अलावा मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, कर्नाटक, सिक्किम, केरल, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और चंडीगढ़ के रामदल भी श्रीराम के उदात्त चरित्र को मंच पर सजीव करेंगे।

विज्ञापन
3,500 artists from all over the world will perform Ramlila from the stage of Ramkatha.
उत्तराखंड के कलाकारों द्वारा रामलीला मंचन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को दुनिया देखेगी। रामलीलाओं के मंचन के जरिये भी अध्योध्या में सबके राम जीवंत हो रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर सिंगापुर, कंबोडिया, श्रीलंका, थाईलैंड और इंडोनेशिया सहित सात देशों के अलावा मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, कर्नाटक, सिक्किम, केरल, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और चंडीगढ़ के रामदल भी श्रीराम के उदात्त चरित्र को मंच पर सजीव करेंगे। इन रामलीलाओं में दुनियाभर के करीब 3500 कलाकर हिस्सा लेंगे। नित्य रामलीला के मंच पर उत्तराखंड के कलाकारों की लीला से इसका श्रीगणेश हो चुका है। यह प्राण प्रतिष्ठा के बाद भी यह जारी रहेगा। -अमर उजाला विशेष टीम

विज्ञापन


11 राज्यों के साथ ही सात देशों की रामलीला मंडलियां पहुंचेंगी अयोध्या
सिंगापुर, कंबोडिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया,  श्रीलंका के दल सजीव करेंगे राम की लीलाएं

प्रतिदिन 500 कलाकार करेंगे मंचन
प्रतिदिन करीब 500 कलाकार मंच पर रामकथा का मंचन करेंगे। 86 फीसदी मुस्लिम आबादी वाले इंडोनेशिया और अंग्रेजी भाषी त्रिनिदाद के कलाकार भी इसमें शामिल होंगे। श्रीलंका, थाईलैंड और रूस के कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन


रविकिशन लक्ष्मण, मनोज तिवारी बनेंगे अंगद 17 से 22 जनवरी तक बॉलीवुड कलाकारों के साथ 14 देशों के 20 विदेशी कलाकार भी रामलीला का मंचन करेंगे। रूस, इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलयेशिया, अमेरिका, इंग्लैंड, दुबई, जापान, जर्मनी से कलाकारों को बुलाया जा रहा है। सांसद रविकिशन लक्ष्मण, मनोज तिवारी अंगद की भूमिका में दिखेगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed