फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajpath ›   Lok Sabha Elections 2019: youth and new voters can change the equation in aam chunav

लोकसभा चुनाव 2019: इस बार युवा वोटर तय करेंगे नेताओं की तकदीर, साधने में जुटे भाजपा-कांग्रेस

Sat, 16 Mar 2019 03:37 PM IST
आसिम खान आसिम खान, अमर उजाला, नई दिल्ली
आसिम खान, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sat, 16 Mar 2019 03:37 PM IST
सार

  • लोकसभा चुनाव 2019 में 89.60 करोड़ से ज्यादा मतदाता 
  • करीब 46.47 करोड़ पुरूष और 43.13 करोड़ महिला मतदाता
  • 18 से 35 साल के युवा मतदाताओं की संख्या करीब 33 करोड़
  • इस बार लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की संख्या 43 करोड़ से ज्यादा

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: youth and new voters can change the equation in aam chunav
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में इन दिनों लोकसभा चुनाव प्रचार चरम पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित तमाम बड़ नेता जगह-जगह जाकर चुनावी रैलियां कर रहे हैं। इस चुनाव में तमाम राजनीतिक दल युवा मतदाताओं को लुभाने की कोशिश में लगे हुए हैं। खासकर कांग्रेस और भाजपा युवाओं और नए वोटरों को साधने की तैयारी में हैं। माना जा रहा है कि दोनों पार्टियां अपने घोषणापत्र में युवाओं के लेकर कई अहम एलान कर सकते हैं। 

विज्ञापन


इस बार युवा वोटर तय कर सकते हैं कि 2019 में लाल किले से झंडा कौन फहराएगा और कौन सी पार्टी संसद में विपक्ष में बैठेगी। 17वीं लोकसभा चुनाव को लेकर 21वीं सदी के युवा मतदाताओं का बढ़ता जोश पार्टियों को आश्चर्यचकित कर सकता है। इस लोकसभा चुनाव में युवा मतदाताओं की चुनाव में बढ़ती सक्रियता और उनकी बदलती सोच निर्णायक साबित हो सकती है।  
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2019 में 8.3 करोड़ मतदाता पहली बार वोट डालने जा रहे हैं। ये एक बड़ी संख्या है इस चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। इन वोटरों पर भाजपा और कांग्रेस दोनों नजरें लगाए हुए हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक 2019 के लोकसभा चुनाव में 89.60 करोड़ से ज्यादा मतदाता होंगे। इनमें करीब 46.47 करोड़ पुरुष और 43.13 करोड़ महिलाएं वोटर हैं। इनके अलावा 39,683 थर्ड जेंडर्स भी अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल वोटरों की संख्या

  • लोकसभा चुनाव 2019 में 89.60 करोड़ से ज्यादा मतदाता 
  • करीब 46.47 करोड़ पुरूष और 43.13 करोड़ महिला मतदाता  

नए वोटरों की संख्या में हुई बढ़ोतरी

  • लोकसभा चुनाव 2019 में 8.3 करोड़ मतदाता पहली बार वोट डालेंगे  
  • करीब 1.5 करोड़ युवा मतदाताओं की आयु 18-19 साल के बीच 
  • हर लोकसभा सीट पर औसतन 1.49 लाख वोटर ऐसे होंगे जो पहली बार मतदान करेंगे 

युवा बदलेंगे चुनावी समीकरण

  • देश में इस बार 89.60 करोड़ वोटर्स होंगे।
  • 18 से 35 साल के युवा मतदाताओं की संख्या करीब 33 करोड़
  • ये कुल वोटर्स का करीब 37 फीसदी 
  • 25 करोड़ वोटर 24 साल से कम उम्र के 
  • 33 करोड़ युवाओं में 8 करोड़ युवतियां ऐसी हैं, जिनकी उम्र 25 साल से कम 

पुरूषों के बराबर महिलाओं के वोट

  • इस बार लोकसभा चुनाव में  महिला वोटरों की संख्या 43 करोड़ से ज्यादा 
  • 2015 से 2018 तक कुल दो करोड़ 85 लाख 55 हजार पुरुष और 3.24 करोड़ महिलाएं नए वोटर के तौर जुड़ीं 


12 राज्यों की 217 सीटों को युवा करेंगे प्रभावित

पश्चिम बंगाल में 32, बिहार में 29, उत्तर प्रदेश में 24, कर्नाटक में 20, तमिलनाडु में 20, राजस्थान में 17, केरल में 17, झारखंड में 13, आंध्र प्रदेश में 12, महाराष्ट्र में 12, मध्य प्रदेश में 11 और असम में 10 सीटों को युवा प्रभावित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed