फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajpath ›   BJP two candidates increase Congress problems in Rajasthan

राज्यसभा चुनाव : राजस्थान में भाजपा के दो उम्मीदवारों ने बढ़ा दी कांग्रेस की मुश्किल

Sun, 15 Mar 2020 02:31 AM IST
संजीव कुमार झा अनूप वाजपेयी, अमर उजाला, नई दिल्ली
अनूप वाजपेयी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 15 Mar 2020 02:31 AM IST
विज्ञापन
BJP two candidates increase Congress problems in Rajasthan
अशोक गहलोत - फोटो : एएनआई

मध्यप्रदेश और गुजरात के कांग्रेस विधायकों को सुरक्षा के लिहाज से राजस्थान में रखा जा रहा है जबकि राज्य के ही कांग्रेस विधायकों को लेकर पार्टी की चिंता बढ़ गई है। भाजपा के राजस्थान से दो उम्मीदवार उतारे जाने के बाद इस बात को बल मिला है कि कहीं कांग्रेस में टूटफूट और क्रॉस वोटिंग न हो जाए। कांग्रेस ने अपने दो महासचिव मुकुल वासनिक और हरीश रावत को राजस्थान में ही रहने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जिम्मेदारी न सिर्फ मध्यप्रदेश और गुजरात के विधायकों को संरक्षण देना है बल्कि अपने विधायकों की गिनती भी पूरी करानी है। तीन सीटों के लिए हो रहे चुनाव में वैसे तो कांग्रेस आसानी से दो सीट निकाल लेगी लेकिन केसी.वेणुगोपाल के अलावा दूसरे उम्मीदवार नीरज डांगी को लेकर पार्टी में एका नहीं है।
विज्ञापन




डांगी की उम्मीदवारी को लेकर कुछ विधायकों खुलकर विरोध भी दर्ज कराया था लेकिन अशोक गहलोत की पसंद पर केंद्रीय नेतृत्व ने भी मुहर लगा दी। दरअसल डांगी राज्य में तीन बार विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। सूत्रों की मानें तो उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी डांगी की उम्मीदवारी को लेकर तैयार नहीं थे। केंद्रीय नेतृत्व के हस्तक्षेप के बाद वेणुगोपाल के साथ डांगी का भी नामांकन कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डांगी की उम्मीदवारी को लेकर कांग्रेस के भीतर नाराजगी को देखते हुए भाजपा ने दांव लगा दिया है। अपने विधायकों की संख्या के आधार पर भाजपा की एक सीट पक्की है। भाजपा ने पहले राजेंद्र गहलोत को उम्मीदवार बनाया था लेकिन बाद में दूसरे उम्मीदवार के रूप में ओंकार सिंह लखावत को मैदान में उतार कर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दो महासचिव मुकुल वासनिक और हरीश रावत को राजस्थान में ही रोक रखा है। वासनिक और रावत न सिर्फ दूसरे राज्यों से आए विधायकों की निगरानी में साथ-साथ हैं बल्कि राज्य में भी कांग्रेस नेताओं के बीच समन्वय बना रहे। भाजपा के दो उम्मीदवारों के दांव से निपटने के लिए दोनों नेता कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत के लिए रणनीति बना रहे हैं।

राजस्थान में भाजपा के दो उम्मीदवारों को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता अजय माकन का कहना है कि भाजपा मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही है। हमारे विधायक पूरी तरह से तैयार हैं। कांग्रेस के उम्मीदवारों को पूरे वोट मिलेंगे। भाजपा अपने विधायकों को संभाले कहीं उनके इधर-उधर न हो जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed