फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Rajya Sabha Elections Congress contenders Priyanka Gandhi might go to Rajya Sabha from Rajasthan

Rajya Sabha Elections: लोक की राजनीति करते हुए राज्य की सभा से संसद प्रवेश की तैयारी में प्रियंका गांधी

Tue, 24 May 2022 03:12 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 24 May 2022 03:12 PM IST
सार

राजस्थान में राज्यसभा की चार सीटों के लिए अधिसूचना मंगलवार को जारी होगी। दो सीटों पर कांग्रेस और एक पर भाजपा की जीत पक्की मानी जा रही है। चौथी सीट के लिए दोनों पार्टियों में कश्मकश है। 

विज्ञापन
Rajya Sabha Elections Congress contenders Priyanka Gandhi might go to Rajya Sabha from Rajasthan
प्रियंका गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में राज्यसभा चुनावों की अधिसूचना मंगलवार को जारी होगी। प्रदेश की चार सीटें 4 जुलाई को खाली हो रही हैं, जिनके लिए निर्वाचन होना है। 31 मई तक नामांकन पत्र लिए जाएंगे। इन चार सीटों में से दो पर कांग्रेस की और एक पर भाजपा की जीत पक्की है। दोनों पार्टियां चौथी सीट को जीतने के लिए ताकत लगा रही हैं। इसके लिए कांग्रेस को दो और भाजपा को आठ विधायकों के समर्थन की जरूरत पड़ेगी। इस बीच चर्चा यह भी है कि प्रियंका गांधी को राजस्थान से राज्यसभा भेजा जा सकता है।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश से लोक की चुनावी राजनीति में सक्रिय प्रियंका के लिए राजस्थान से राज्यसभा में प्रवेश दिलवाने की खबरें सामने आ रही हैं। उदयपुर चिंतन बैठक के बाद प्रियंका को केवल उत्तर प्रदेश तक सीमित ना रखकर राष्ट्रीय राजनीति में अधिक महत्व देने की बातें भी सामने आई थीं। माना जा रहा है कि राज्यसभा की सीट उसी दिशा में एक बड़ा कदम है। वहीं कुछ जानकार इसे सेफ एंट्री भी मान रहे हैं।

विज्ञापन

यह है राजस्थान में राज्यसभा जीत का गणित

राजस्थान की 200 सीटों वाली विधानसभा में राज्यसभा सीट जीतने के लिए 41 वोटों की जरूरत है। कांग्रेस के पास 108 और भाजपा के पास 71 वोट है। राज्यसभा की चौथी सीट जीतने के लिए कांग्रेस को 15 और भाजपा को 13 विधायकों के समर्थन की जरूरत है। विधानसभा में 13 निर्दलीय, दो बीटीपी, 3 आरएलपी, 2 माकपा और 1 आरएलडी के विधायक हैं। छोटी पार्टियां और निर्दलीय ही तय करेंगे कि चौथी सीट किसके खाते में जाएंगी। सूत्रों के अनुसार 13 में से 11 निर्दलीय और आरएलडी का एक विधायक कांग्रेस को समर्थन दे सकते हैं। इस तरह चौथी सीट पर कांग्रेस अपना दावा मजबूत कर लेगी।  

कांग्रेस में प्रियंका का नाम सबसे आगे

कांग्रेस से राज्यसभा भेजे जाने के लिए कई दावेदार हैं। तीन सीटों को ध्यान में रखते हुए दो टिकट राष्ट्रीय स्तर पर और एक टिकट राज्य स्तर पर दिया जा सकता है। दो पक्की सीटों पर प्रियंका गांधी, अंबिका सोनी, गुलाम नबी आजाद, अजय माकन, रणदीप सुरजेवाला, जयराम रमेश और आनंद शर्मा के नाम चर्चा में हैं। वहीं, राजस्थान से भंवर जितेंद्र, रघुवीर मीणा, दुरु मियां, दिनेश खोड़निया और वर्तमान डीजीपी एमएल लाठर को भी राज्यसभा भेजा जा सकता है। अंतिम फैसले एआईसीसी की बैठक में होगा। चिंतन शिविर में युवाओं को तरजीह देने के फैसले को देखते हुए अजय माकन, सुरजेवाला की दावेदारी मजबूत मानी जा सकती है। 

विज्ञापन

गहलोत ने बिछाई बिसात

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यसभा चुनावों के लिए बिसात बिछा दी है। उन्होंने निर्दलीय विधायकों से सीएम आवास पर मुलाकात की। साफ है कि बाड़ेबंदी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उनसे मिलेने वाले विधायकों में संयम लोढ़ा, खुशवीर सिंह, आलोक बेनीवाल, सुरेश टांक, रामकेश मीणा, महादेव खंडेला, ओम हुडला, बाबूलाल नागर, रमिला खड़िया, लक्ष्मण मीणा, कांति मीणा शामिल थे। इन विधायकों ने गहलोत को भरोसा दिलाया कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी को समर्थन देंगे।  

भाजपा से एक अनार, सौ बीमार

भाजपा से ओम माथुर, मुकेश दाधिच का नाम चर्चा में है। इसके अलावा पीयूष गोयल समेत कई दावेदार दिल्ली से इस सीट पर नजर रखे हुए हैं। गुजरात, हरियाणा समेत कई राज्यों में भाजपा ने समर्थित उम्मीदवारों को उतारकर समीकरण बिगाड़े थे। लिहाजा, राजस्थान में भी कोई चौंकाने वाली घोषणा भाजपा कर सकती है। इसमें निर्दलीयों के साथ-साथ छोटी पार्टियों को लेकर चौथे उम्मीदवार को जिताने की कोशिश की जा सकती है। ऐसा हरियाणा समेत कुछ राज्यों में भाजपा कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed