फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajasthan Crisis: Rahul Gandhi message to Sachin Pilot, If anybody wants to leave the party they will

सचिन पायलट पर राहुल के बयान की खबर को कांग्रेस ने बताया बेबुनियाद

Wed, 15 Jul 2020 07:51 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली  Published by: अमित कुमार Updated Wed, 15 Jul 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Crisis: Rahul Gandhi message to Sachin Pilot, If anybody wants to leave the party they will
rahul gandhi-Sachin Pilot - फोटो : Facebook

राजस्थान में सियासी उठा-पठक के बीच पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बागी होने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अप्रत्यक्ष तौर पर हमला बोला है। पार्टी के छात्र संगठन एनएसयूआई की बुधवार को हुई बैठक में राहुल ने दो टूक कहा कि जो जाना चाहता है, वो जा सकता है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से ये खबर दी। हालांकि, कांग्रेस ने इस तरह के बयान और खबर को बेबुनियाद करार दिया है। 

विज्ञापन


एएनआई ने सूत्रों के हवाले से कहा- छात्र नेताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'अगर कोई जाना चाहता है, तो वह जा सकता है। इससे आप जैसे युवा नेताओं के लिए नए मौकों के दरवाजे खुलेंगे।' राहुल गांधी और सचिन पायलट को अच्छा दोस्त माना जाता है। मगर उनकी बगावत की वजह से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल नाराज माने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

 
एनएसयूआई से जुड़े सूत्रों ने बताया कि बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि जिसे पार्टी छोड़कर जाना है वो जाएगा ही, आप लोगों को घबराना नहीं है। जब कोई बड़ा नेता पार्टी छोड़कर जाता है तो आप जैसे लोगों के लिए रास्ते खुलते हैं। इस बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे।

वहीं, एनएसयूआई में एआईसीसी संयुक्त सचिव रुचि गुप्ता ने इस तरह की खबरों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि इस बैठक में सिर्फ छात्रों व युवाओं से जुड़े मुद्दों पर ही बात हुई थी। 
 

राजस्थान में कांग्रेस और सचिन पायलट के बीच चली खींचतान के बाद पार्टी ने सचिन पायलट को प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री पद से हटा दिया है। साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन पर हमला बोलते हुए उन पर विधायकों की खरीद-फरोख्त की डील करने का आरोप लगाया है। गहलोत ने कहा कि जो लोग सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र में शामिल हैं, वही लोग सफाई दे रहे हैं।


उन्होंने कहा कि हमारे यहां उप-मुख्यमंत्री खुद ही डील कर रहे हैं। सरकार के खिलाफ षड्यंत्र में उप-मुख्यमंत्री खुले रूप से शामिल हैं।  गहलोत ने कहा कि हमारे कुछ साथी भाजपा के जाल में फंस गए। उन्हें पैसे का लालच दिया गया। उन्होंने कहा कि राजनीति में खरीद फरोख्त ठीक नहीं है। ये लोकतंत्र के लिए खतरा है। कांग्रेस आलाकमान पिछले कई दिनों से सचिन पायलट को समझाने में लगी हुई थी। मगर मंगलवार को सचिन पायलट के खिलाफ कड़े कदम उठा लिए गए। हालांकि कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने फिर से कहा है कि अगर वह भाजपा में शामिल नहीं होना चाहते हैं तो घर लौट आएं।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed