{"_id":"58b815284f1c1bf15c830734","slug":"three-days-cultural-event-ghoomar-will-start-tommorow","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरयू में आज से तीन दिन तक गूंजेगे घूमर के गीत","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आरयू में आज से तीन दिन तक गूंजेगे घूमर के गीत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 02 Mar 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान यूनिवर्सिटी में घूमर
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान यूनिवर्सिटी में सालाना तीन दिवसीय रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम घूमर का आयोजन शुक्रवार से होगा। विवि में घूमर के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं। कार्यक्रम में कई रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम में विवि से संबंद्ध विभिन्न कालेजों की टीमें भाग लेंगी। इन टीमों में प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी। महोत्सव में मुख्य अतिथि को लेकर अभी तक संशय बना हुआ है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति राजेश्वर सिंह करेंगे।
ऐसा पहली बार होगा जब यह कार्यक्रम घूमर पांडाल की जगह कन्वेशन सेंटर में किया जाएगा। रविवार तक चलने वाले उत्सव में स्टूडेंट्स,वेस्टर्न डांस, फोक डांस, फेंसी ड्रेस, स्ट्रीट प्ले और ड्रामा के जरिये अपने अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। विवि प्रशासन ने इस कार्यक्रम को देखते हुए परीक्षाओं की तिथियों को भी आगे बढ़ाकर 15 मार्च तक कर दिया गया है।