{"_id":"58b7f8f44f1c1bbd5683441d","slug":"rajasthan-secondary-board-exam-starts-the-first-day-of-english-paper","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड की परीक्षा हुई शुरू, पहले दिन अंग्रेजी का हुआ पेपर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बोर्ड की परीक्षा हुई शुरू, पहले दिन अंग्रेजी का हुआ पेपर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 02 Mar 2017 04:45 PM IST
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं गुरूवार से शुरू हुई। परीक्षा शुरू होने के साथ ही अंग्रेजी अनिवार्य का प्रशन पत्र लीक होने की अफवाह फैल गई।
इससे एकबारगी तो हडकंप मच गया। इसके बीच बोर्ड प्रशासन हरकत में आया तो सुरक्षा जांच को पुख्ता किया गया। जांच में इस तरह की किसी भी बात को सही नहीं पाया गया। केन्द्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। वहीं उड़नदस्तों ने भी निगरानी बनाए रखी।
झुंझुनूं के उदयपुरवाटी से पेपर लीक की अफवाह भी उड़ाई गई, जिसका बोर्ड चैयरमेन प्रो. बीएल. चौधरी ने खंडन किया। चौधरी ने कहा कि बारहवीं कक्षा में 8 लाख 69 हजार परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है, अधिकांश अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं।
विज्ञापन
चौधरी ने कहा कि झुंझुनू के उदयपुरवाटी में जिस अंग्रेजी के प्रश्नपत्र को व्हाटसएप पर डालकर पेपरलीक होने की बात कही गई वह पेपर गत वर्ष की दसवीं कक्षा के प्रश्नपत्र का था। इसकी जांच कर ली गई है। सभी जगह शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा हुई है। किसी शरारती तत्व ने परीक्षार्थियों को भ्रमित करने के लिए ऐसा कृत्य किया है। पुलिस को शिकायत की गई है। शरारती तत्वों का पता लगाया जा रहा है।