आईपीएल का देशी फॉर्मेट, नवलगढ़ में लगेगी खिलाड़ियों की बोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन प्रीमियर लीग के कई संस्करण खेले जा चुके हैं, उसकी तर्ज पर दूसरे देशों में भी लीग शुरू हुई हैं, खिलाडियों की बोली भी लगाई जा रही हैं। लेकिन आईपीएल का देशी फार्मेट अब देखने को मिल रहा है। इसमें न केवल टी-20 मैच हो रहे हैं बल्कि खिलाडियों की बोली भी लगाई जा रही है।
मामला झुंझुनूं का है, यहां जिला प्रशासन की ओर से पहली बार आईपीएल की तरह ही एनपीएल का फार्मेट तैयार किया गया है। नवलगढ प्रीमियर लीग को लेकर तैयारी जोर शोर से शुरू कर दी गई है।
प्रतियोगिता के लिए केवल नवलगढ़ के खिलाडी़ भाग ले सकेंगे। इनकी टीमों में जो खिलाड़ी शामिल होंगे, उनके लिए बाकायदा बोली भी लगाई जाएगी।
लाडियों को स्पांसर अपनी टीमों के लिए खरीदेंगे। ये बोली 15 मार्च को लगाई जाएगी।इसके लिए पूरी नियमावली तैयार की गई है। जिसका विमोचन जिला कलेक्टर प्रदीप कुमार बोरड़ ने किया।