फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   70 people got awards in the ceremony

समारोह में 70 लोगों को मिला पुरस्कार

Fri, 24 Mar 2017 05:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 24 Mar 2017 05:02 PM IST
विज्ञापन
70 people got awards in the ceremony
ईनाम लेते छात्र - फोटो : अमर उजाला
यदि व्यक्ति को सही समय पर सही प्रोत्साहन मिले तो कोई भी व्यक्ति सबसे बेहतर काम करने की क्षमता रखता है, यह कहना था जयपुरिया इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. प्रभात पंकज का। वे शुक्रवार को जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, जयपुर कैंपस के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत के लिए बधाई दी।
विज्ञापन


समारोह में सत्र के दौरान उल्लेखनीय कार्य करने के लिए फैकल्टी, स्टाफ व स्टूडेंट्स को लगभग 70 पुरस्कार प्रदान किए गए। आउटस्टेंडिंग परफार्मेंस का पुरस्कार जयसुख सुथार, अक्षत झालानी, उपासना मंगलुनिया, बेनेट एलियास और सोहल पटेल को दिया गया। फर्स्ट ईयर का एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड शुभम पाटनी, रथिम, रीमा और अंकिता गर्ग को प्रदान किया गया, जबकि सैंकंड ईयर का एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड शोभना तिवारी, जलपा रामानानी, तेजवीर कौर और लवीना छाजेड़ को प्रदान किया गया।
विज्ञापन


कुंवर कार्तिकेय सिंह को क्लास रिप्रजेंटेटिव आफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। स्टूडेंट काउंसिल को भी उनकी परफार्मेंस के लिए सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण के बाद एनुअल पैरेंट्स मीटिंग भी आयोजित की गई। इसमें पैरेंट्स ने इंस्टीट्यूट के निदेशक और डीन (एकेडमिक्स) के साथ बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed