{"_id":"6001a08572e2dd42917d8b0f","slug":"proud-dad-shares-a-act-of-kindness-of-his-10-year-old-son-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिसाल: पिता ने ट्विटर पर साझा किया 10 साल के बेटे का यह किस्सा, जमकर हो रही तारीफ","category":{"title":"Pravasi","title_hn":"प्रवासी","slug":"pravasi"}}
मिसाल: पिता ने ट्विटर पर साझा किया 10 साल के बेटे का यह किस्सा, जमकर हो रही तारीफ
Fri, 15 Jan 2021 09:15 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रिटिश कोलंबिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्रिटिश कोलंबिया
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 15 Jan 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के ये शब्द कि हम सभी की मदद नहीं कर सकते, लेकिन सभी किसी न किसी की मदद जरूर कर सकते हैं... एक सोशल मीडिया पोस्ट पर एकदम खरी उतर रही है। ट्विटर पर की गई इस पोस्ट ने बड़ी संख्या में लोगों का दिल जीता है और पूरी दुनिया के लोग इसे पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
ब्रिटिश कोलंबिया के जनप्रतिनिधि रवि कालोन ने ट्विटर पर एक घटना साझा की जो उनके 10 साल के बेटे और उसके सहपाठी से संबंधित है। उन्होंने बताया कि कैसे उनके बेटे ने अपने दोस्त के साथ क्लास में आए एक नए बच्चे को अपना दोस्त बनाने का फैसला किया, जो अकेला रहता था और उसका कोई दोस्त नहीं था।
विज्ञापन
पोस्ट में रवि ने एक तस्वीर भी साझा की है। यह तस्वीर दरअसल एक चिट्ठी है जो नए बच्चे ने रवि के बेटे को दी थी। रवि ने ट्वीट में लिखा, 'गर्वित पिता का क्षण। मेरे 10 साल के बेटे ने एक नए बच्चे को अकेले बैठा देखा। उसने और उसके एक और दोस्त ने लंच में उसके साथ रहने का फैसला किया। बाद में उसे यह प्यारा नोट मिला।'
विज्ञापन
इस नोट में लिखा है, 'मेरे साथ बाहर बैठना किसी भी दूसरी चीज से ज्यादा अच्छा लगा। बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं यह पूछना चाहूंगा कि क्या मैं (स्कूल से) बाहर भी तुम लोगों से मिलना शुरू कर सकता हूं।' सीधी और सरल भाषा में लिखे इस नोट को सोशल मीडिया पर लोग एक नई दोस्ती की शुरुआत और शानदार बता रहे हैं।
Proud dad moment today. My 10yr old son saw a new kid sitting by himself. Another friend and he decided to hang out with him over lunch. He got this lovely note at the end of the day😢❤️ pic.twitter.com/b1MNgvMeK7
— Ravi Kahlon (@KahlonRav) January 14, 2021
रवि कालोन ने 14 जनवरी को यह ट्वीट किया था। इसे अब तक 31,700 लोग रिट्वीट कर चुके हैं और42 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। यह संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। अफवाहों और अकेलेपन के इस दौर में छोटे-छोटे बच्चों का यह किस्सा सुनाई देना सच में सुखद है और दुनिया के लिए उम्मीद की किरण है।