बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
3 November Audio Bulletin: Keeping and selling Chinese crackers in Haryana declared punishable
आज की बड़ी खबरें

3 नवंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

3 November 2020

Play
2:5
3 November Audio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट     1.सहरसा में बोले पीएम मोदी: 'जंगलराज के साथी चाहते हैं, भारत माता की जय के नारे न लगें' बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर दूसरे चरण की वोटिंग जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहरसा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जंगलराज के साथी चाहते हैं कि भारत माता की जय के नारे न लगें 2.बिहार चुनाव 2020: दोपहर एक बजे तक 32.82 फीसदी हुआ मतदान  बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है। दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। बता दें कि दोपहर 1 बजे तक 32.82 प्रतिशत मतदान हुआ । 3.अल-कायदा के आतंकियों का काल बना फ्रांस, माली में एयर स्ट्राइक कर मार गिराए 50 जिहादी फ्रांस ने पश्चिम अफ्रीकी देश माली में बड़ी कार्रवाई करते हुए अल-कायदा के 50 जिहादियों पर एयर स्ट्राइक कर उन्हें मार गिराया। 4.चीन की चिंता बढ़ाने वाला मालाबार सैन्य अभ्यास शुरू पूर्वी लद्दाख में जारी गतिरोध के बीच मंगलवार से भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के मालाबार नौसेना अभ्यास का पहला चरण शुरू हो गया है। 5.सरकार ने खालिस्तान समर्थक 12 वेबसाइट पर लगाई रोक सरकार ने खालिस्तान समर्थक संगठनों से संबद्ध 12 वेबसाइटों को प्रतिबंधित करने की घोषणा की है। मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि प्रतिबंधित वेबसाइटों में से कुछ को सीधे तौर पर गैरकानूनी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’  द्वारा संचालित किया जा रहा था। 6.MP Byelection : मुरैना के सुमावली में फायरिंग, दिग्विजय बोले- हैक हो सकती है EVM मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर मंलगवार को उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। इस दौरान मुरैना के सुमावली में फायरिंग की घटना सामने आई है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ईवीएम के हैक होने की आशंका जताई है। 7.हरियाणा में चीनी पटाखे रखना और बेचना दंडनीय घोषित हरियाणा में इस दिवाली यदि आयातित पटाखों का स्टॉक किया या उनकी बिक्री की तो विक्रेताओं की खैर नहीं है। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में आयातित पटाखों को रखने और उनकी बिक्री करने को अवैध एवं दंडनीय घोषित किया है।  8.अमेरिका में हैदराबाद के युवक की हत्या, पत्नी ने सरकार से लगाई मदद की गुहार अमेरिका के जॉर्जिया में रहने वाले 37 वर्षीय एक मुस्लिम शख्स की छुरा घोंप कर हत्या का मामला सामने आया है। यह शख्स हैदराबाद का रहने वाला था। उसकी पत्नी ने भारत सरकार से अमेरिका जाने के लिए मदद की गुहार लगाई है, ताकि उसका अंतिम संस्कार किया जा सके। 9.IPL 2020 से चेन्नई का सफर खत्म होते ही शेन वॉटसन ने लिया संन्यास का फैसला चेन्नई सुपरकिंग्स के ऑल-राउंडर शेन वॉटसन ने आईपीएल से भी संन्यास लेने का फैसला कर लिया है। शेन वॉटसन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। वॉटसन ने लिखा कि संन्यास लेने का यह फैसला काफी कठिन होने वाला है लेकिन मैं पूरी कोशिश करूंगा। 10.ऑस्ट्रिया सतर्क : दिल्ली स्थित दूतावास बंद, वियना में हमले के बाद उठाया कदम ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में हुए आतंकी हमले के बाद एहतियातन नई दिल्ली स्थित ऑस्ट्रियाई दूतावास को 11 नवंबर तक बंद कर दिया गया है।  

3 नवंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed