बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
24 January Audio Bulletin:red alert for republic day delhi ayodhya
आज की बड़ी खबरें

24 जनवरी ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

24 January 2021

Play
3:15
अमर उजाला डॉट कॉम पर देश-दुनिया की राजनीति, खेल, क्राइम, सिनेमा, फैशन और धर्म से जुड़ी खबरें। सुनें दिनभर की खबरों का हर अपडेट। 1 ट्रैक्टर परेड पर संशय बरकरार 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर परेड को लेकर संशय बरकरार है। पुलिस का कहना है कि लिखित रूट नहीं मिला है। लिखित रूट मिलने पर बताएंगे। वहीं, किसान नेताओं का कहना है पुलिस अनुमति दे या ना दे, ट्रैक्टर परेड होकर रहेगी।  2 ट्रैक्टर परेड : दिल्ली के सभी संपर्क मार्ग सील 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए किसानों के जाने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। पंजाब, हरियाणा, यूपी आदि राज्यों से करीब पांच हजार ट्रैक्टर लेकर किसान दिल्ली की सीमा पर एक दिन में पहुंच गए हैं। वहीं दिल्ली के सभी संपर्क मार्ग पुलिस ने सील कर दिए हैं। 3 दिल्ली में हाई अलर्ट 26 जनवरी पर आतंकी संगठन दिल्ली, अयोध्या और बोधगया में हमला करने की फिराक में हैं। रोहिंग्या घुसपैठियों का एक ग्रुप दिल्ली समेत इन जगहों पर फिदायन हमला कर सकता है। देश के कई उग्रवादी संगठनों ने आतंकियों से हाथ मिला लिया है। इनपुट्स के बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो गई हैं और दिल्ली अलर्ट है।  4 महाराष्ट्र सचिवालय में भारी चूक महाराष्ट्र सचिवालय में सुरक्षा में एक बहुत बड़ी चूक सामने आई है। सचिवालय में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा हस्ताक्षरित एक फाइल में छेड़छाड़ की गई है। छेड़छाड़ भी ऐसी की गई कि ठाकरे के आदेश को ही बदल दिया। इस मामले में अब मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है। 5 दिल्ली में लगे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस से पहले पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। दिल्ली के खान मार्केट मेट्रो स्टेशन के बाहर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी अलर्ट हो गई।  6 एलएसी पर कम होगा तनाव! भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर जारी तनाव को कम करने के लिए लगभग ढाई महीने बाद रविवार को फिर से कॉर्प्स कमांडर स्तर की वार्ता हो रही है। 7 बंगाल दौरे पर सौरव गांगुली से मिल सकते हैं अमित शाह खबर आ रही है कि अमित शाह जल्द ही सौरव गांगुली से मिलने उनके घर जा सकते हैं। गृहमंत्री अमित शाह को इस माह के अंत में बंगाल का दौरा करना है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दो दिवसीय यात्रा के दौरान शाह बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली से मिल सकते हैं। 8 दिल्ली-यूपी में फिर बढ़ेगी ठंड जनवरी के आखिर दिनों तक उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम बदल रहा है। दिल्ली-एनसीआर में जहां सुबह के समय कोहरे की धुंध है तो वहीं पंजाब-हरियाणा, राजस्थान, बिहार, ओडिशा, बंगाल, मध्यप्रदेश में घना कोहरा छाया हुआ है। 9 विवाद में फंस सकते हैं विस्फोटक बल्लेबाज शिखर धवन भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के धुरंधर बल्लेबाज शिखर धवन पर वाराणसी जिला प्रशासन कार्रवाई के मूड में है। दो दिन पूर्व काशी प्रवास के दौरान गंगा में नौका विहार के दौरान शिखर धवन ने परिंदों को दाना खिलाया था। बर्ड फ्लू को देखते हुए परिंदों को दाना खिलाने पर रोक है। शनिवार को शिखर धवन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही जिला प्रशासन ने संज्ञान में ले लिया है। 10 बढ़ रही बांधों की संख्या भविष्य में खतरा भारत में 2025 तक हजारों बांध 50 साल पुराने हो जाएंगे। कई देशों में हजारों पुराने बांध हैं, जो भविष्य के लिए खतरा बन सकते हैं। संयुक्त राष्ट्र की एजिंग वाटर इंफ्रास्ट्रक्चर रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दुनियाभर में 2050 तक हजारों लोग 20वीं सदी में बने बांधों के नीच रहेंगे।  

24 जनवरी ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed