बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
13 January Audio Bulletin: Sonu Sood meets NCP chief Sharad Pawar in Mumbai
आज की बड़ी खबरें

13 जनवरी ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

13 January 2021

Play
1:55
13 January Audio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट     1 किसान आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री मोदी से मिलने पहुंचे दुष्यंत चौटाला कृषि कानूनों पर रोक के बावजूद किसानों का प्रदर्शन खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है जिसको लेकर सरकार की चिंताएं बढ़ गई हैं.तो वहीं किसान आंदोलन के बीच हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे हैं। 2 बुधवार शाम 5.30 बजे कृषि कानूनों की कॉपी जलाएंगे किसान सुप्रीम कोर्ट के अगले आदेश तक नए कृषि कानूनों को लागू करने से रोक लगाने के बावजूद किसानों का प्रदर्शन दिल्ली की सीमाओं पर जारी है. आज शाम 5.30 बजे किसान यूपी गेट पर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाएंगे 3 अयोध्या के विवादित ढांचा विध्वंस के फैसले के खिलाफ याचिका पर सुनवाई दो सप्ताह के लिए टली अयोध्या के विवादित ढांचा विध्वंस पर सीबीआई की विशेष कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने दो सप्ताह के लिए टाल दिया है। 4 MLC चुनाव के लिए दो सीटों पर सपा का दांव उत्तर प्रदेश की 12 विधान परिषद सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है. समाजवादी पार्टी (सपा) की ओर से पूर्व मंत्री अहमद हसन और राजेंद्र चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया है. 5 एफआईआर-कोर्ट केस के बीच शरद पवार से मिले सोनू सूद अभिनेता सोनू सूद ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से आज उनके आवास पर मुलाकात की. माना जा रहा है कि ये मुलाकात सोनू सूद ने BMC के नोटिस को लेकर की है.  6 रूपेश हत्याकांड: तेजस्वी बोले- नीतीश कुमार से नहीं संभल रहा राज्य, इस्तीफा दें बिहार के पटना में मंगलवार शाम इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की हत्या के बाद सूबे में सियासत गरमा गई है।इस घटना को लेकर विपक्षी दल नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। 7 उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे पर लगा दुष्कर्म का आरोप महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे पर एक गायिका ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती ने मुंबई के ओशिवरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दी है।बता दें  कि पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दयानंद बांगर ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। 8 हैवानियत: 17 साल की दिव्यांग से सामूहिक दुष्कर्म बिहार के मधुबनी जिले में चारा लेने गई 17 साल की दिव्यांग किशोरी से कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए आरोपी उसकी आंखों को निर्दयता से लकड़ी का टुकड़ा घुसाकर फोड़ दिया 9 ट्विटर, फेसबुक के बाद अब Youtube ने डोनाल्ड ट्रंप को दिया झटका अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार बैन किए जा रहे हैं। फेसबुक, और ट्विटर के बाद अब यूट्यूब ने भी डोनाल्ड ट्रंप के नए वीडियो को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया बल्कि बल्कि उन्हें हिंसा को भड़काकर कंपनी की नीतियों के उल्लंघन के लिए चेतावनी भी जारी की है। 10 पाकिस्तान की एक और साजिश, कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मिली सुरंग सीमा सुरक्षा बल ने कठुआ के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक सुरंग का पता लगाया है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरंग मिलने से पाकिस्तान की आतंकियों को भारतीय सीमा में भेजने की एक और करतूत सामने आई है।  

13 जनवरी ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed