टोक्यो में यासुकुनी स्मारक में जापानी महिलाएं सेल्फ़ी लेती हुई। ये स्मारक युद्ध में मारे गए 24 लाख जापानियों की याद में बनाया गया है।
2 of 9
लोगों के ऊपर से इस तरह से गुजरा सांड
उत्तरी स्पेन के पाम्पलोना में एक सांड उत्सव में हिस्सा लेते हुए लोगों के ऊपर से इस तरह से गुजरा
जर्मनी के राजनेता चाहते हैं कि यूरोप चरमपंथियों का एक डेटाबेस तैयार करे ताकि उन पर नज़र रखी जा सके।
हैम्बर्ग में जी-20 सम्मेलन में इस मांग को लेकर प्रदर्शन भी हुए।
पॉप स्टार मैडोना ने मलावी के चार बच्चे गोद लिए हैं।
पिछले दिनों वो इन्हें लेकर उस अस्पताल में पहुँची जिसे उनकी चैरिटी ने बनवाया है।
अमरीका में कैलिफ़ोर्निया के जंगलों में आग लगी थी।जिससे हज़ारों की संख्या में इसके आस-पास बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी. ऐसे ही एक आलीशान इमारत से लोगों को बाहर निकालने में जुटे अग्निशमन कर्मचारी।