फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बांग्लादेश के ढाका में आईएस का हमला, दहशत की तस्वीरें

Sat, 02 Jul 2016 09:40 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 02 Jul 2016 09:40 AM IST
विज्ञापन
PICS: ISIS gunmen fires at Dhaka Restaurent
ढाका आतंकवादी हमला - फोटो : REUTERS

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बेहद सुरक्षित गुलशन राजनयिक इलाके के एक रेस्तरां में शुक्रवार रात अज्ञात बंदूकधारियों ने 26/11 के मुंबई हमले की तर्ज पर हमला कर दिया। आठ से नौ की संख्या में आए बंदूकधारियों ने विदेशियों समेत करीब 40 लोगों को बंधक बनाया था। बंधकों में कुछ विदेशी राजनयिक भी शामिल हैं।

ढाका के रेस्टोरेंट आईएस आतंकियों ने की फायरिंग

PICS: ISIS gunmen fires at Dhaka Restaurent
Dhaka victim
बंधकों को छुड़ाने के लिए देर रात पुलिस ने ऑपरेशन शुरू कर दिया। अल्लाहु अकबर के नारे लगा रहे बंदूकधारियों के साथ गोलीबारी में दो पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। इटली के एक नागरिक की मौत की भी खबर है।

ढाका के रेस्टोरेंट आईएस आतंकियों ने की फायरिंग

PICS: ISIS gunmen fires at Dhaka Restaurent
Holey Artisan Bakery

40 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। आतंकी संगठन आईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। आतंकी संगठन के न्‍यूज एजंसी अमाक को बताया है हमले में 20 लोग मारे गए हैं। ढाका में भारतीय दूतावास भी इसी इलाके के पास ही स्थित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ढाका के रेस्टोरेंट आईएस आतंकियों ने की फायरिंग

PICS: ISIS gunmen fires at Dhaka Restaurent
policemen in Dhaka

हमले के बाद दिल्ली में विदेश मंत्रालय की ओर से एक बयान जारी कर बताया गया है कि भारतीय दूतावास के अधिकारी और कर्मचारी सुरक्षित हैं। पुलिस के मुताबिक हथियारबंद हमलावर करीब 8:45 बजे गुलशन राजनयिक इलाके में स्थित होली आर्टिसन बेकरी रेस्तरां में घुस गए और स्थानीय समयानुसार करीब 9:20 गोलीबारी शुरू कर दी।

विज्ञापन

ढाका के रेस्टोरेंट आईएस आतंकियों ने की फायरिंग

PICS: ISIS gunmen fires at Dhaka Restaurent
RAB officers

 यह रेस्तरां विदेशियों, राजनयिकों और मध्यवर्गीय परिवारों के बीच बेहद लोकप्रिय है। हमलावर ग्रेनेड, बंदूकें और तलवारें लिए हुए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed