फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   nicaragua water aid scheme gallery

कभी जो खुलेआम खून बहाते थे वो आज पसीना बहा रहे है, तस्वीरें

Mon, 18 Apr 2016 03:32 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Mon, 18 Apr 2016 03:32 PM IST
विज्ञापन
nicaragua water aid scheme gallery
कभी जो खुलेआम खून बहाते थे - फोटो : Getty
कभी जो खुलेआम खून बहाते थे वो आज अपना पसीना बहाकर कुछ अलग करने की कोशिश में लगे हुए हैं। पुरस्कार विजेता फोटोग्राफर जोर्डी रूज चेरी ने निकारागुआ के आपराधिक गिरोहों के सदस्यों के प्लंबर बनने की कहानी अपनी तस्वीरों में दर्ज की है।
विज्ञापन


http://ichef-1.bbci.co.uk/news/ws/375/amz/worldservice/live/assets/images/2016/04/14/160414121954_nic5_069_2500_px.jpg
विज्ञापन


निकारागुआ के बंदरगाह शहर बिलवी की तस्वीर, जहां अक्सर बिजली गुल रहती है और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी है।

http://ichef-1.bbci.co.uk/news/ws/375/amz/worldservice/live/assets/images/2016/04/14/160414121941_nic5_039_2500_px.jpg
विज्ञापन
विज्ञापन


निकारागुआ में खराब पर्यावरण, भीड़भाड़ वाले स्कूल और काम के सीमित अवसरों के कारण युवा ड्रग और अपराध की तरफ चले जाते हैं।

http://ichef-1.bbci.co.uk/news/ws/375/amz/worldservice/live/assets/images/2016/04/14/160414122158_nic5_008_2500_px.jpg


ये तस्वीर 21 साल के रॉन की है जो सेंट गिल में सक्रिय यंग एसजी गैंग के सदस्य थे। यह गैंग दूसरों पर पत्थरों, चाकुओं और कभी-कभी बंदूकों से हमले करता था।

http://ichef.bbci.co.uk/news/ws/375/amz/worldservice/live/assets/images/2016/04/14/160414121940_nic5_012.jpg

रॉन आपराधिक गैंग छोड़ अंतरराष्ट्रीय चैरिटी वॉटर एड का हिस्सा बने। अब वह खुश हैं कि इससे वे जल संकट दूर करने की मुहिम का हिस्सा बन पाएंगे और परिवार के लिए कमा भी पाएंगे।
http://ichef-1.bbci.co.uk/news/ws/375/amz/worldservice/live/assets/images/2016/04/14/160414121940_nic5_020_2500_px.jpg

19 साल के एल्टन भी ऐसे ही एक आपराधिक गैंग छोड़कर अंतरराष्ट्रीय चैरिटी वॉटर एड की ट्रेनिंग स्कीम का हिस्सा बन गए। एल्टन खुश हैं कि वो अब सही रास्ते पर हैं। उनका कहना है कि गैंग का सदस्य रहते हुए वह कभी भी मारे जा सकते थे।

http://ichef-1.bbci.co.uk/news/ws/375/amz/worldservice/live/assets/images/2016/04/14/160414121940_nic5_014_2500_px.jpg

16 साल की बेसी एक ऐसे इलाके में रहती हैं, जहां कई आपराधिक गैंग सक्रिय हैं। बेसी ने अपनी ट्रेनिंग पूरी कर ली है।

http://ichef.bbci.co.uk/news/ws/375/amz/worldservice/live/assets/images/2016/04/14/160414121954_nic5_055.jpg

बेसी के मुताबिक उनके इलाके के लोग स्कूल से निकलने के बाद कुछ नहीं करते। उनमें से कुछ आपराधिक गैंग का हिस्सा बन जाते हैं।

http://ichef.bbci.co.uk/news/ws/375/amz/worldservice/live/assets/images/2016/04/14/160414121941_nic5_049.jpg

बेसी कहती हैं, "मैं समुदाय के साथ मिलकर काम करना चाहती थी। मेरे आत्मविश्वास और आत्मसम्मान में फ़र्क आया है। वॉटर एड कोर्स के तहत मेरा सबसे प्रिय काम कुएं की सफ़ाई, शौचालय और रस्सी पंप कुएं बनाना है।"
http://ichef.bbci.co.uk/news/ws/375/amz/worldservice/live/assets/images/2016/04/14/160414121942_nic5_050.jpg

सुयेन इस स्कीम की एक ग्राहक हैं और इसी योजना के तहत उन्हें अपना कुआं मिला है।

http://ichef-1.bbci.co.uk/news/ws/375/amz/worldservice/live/assets/images/2016/04/14/160414121941_nic5_027.jpg

सुयेन के मुताबिक़ कुछ युवकों ने मिलकर उनका कुआं बनाया। इस काम में चार लड़के और एक लड़की शामिल थे।

http://ichef.bbci.co.uk/news/ws/375/amz/worldservice/live/assets/images/2016/04/14/160414121941_nic5_025_2500_px.jpg
वॉटर एड कार्यक्रम के प्रमुख एरिक हार्वे को उम्मीद है कि यह काम आगे भी जारी रहेगा, जिससे सभी को साफ़ पीने का पानी उपलब्ध हो। (सभी फ़ोटो: वाटर एड/जोर्डी रुइज़ सिरेरा)


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed