{"_id":"5b3b1eca4f1c1b65168b45ba","slug":"boys-found-alive-after-nine-days-in-thailand-cave-rescue-operation-continued","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"थाईलैंड की गुफा में गायब हुए 12 बच्चे, अभी एक महीना और रहेंगे अंदर, देखिए ऑपरेशन की तस्वीरें ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
थाईलैंड की गुफा में गायब हुए 12 बच्चे, अभी एक महीना और रहेंगे अंदर, देखिए ऑपरेशन की तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तरी थाइलैंड की एक गुफा में फंसी युवा फुटबॉल टीम की लोकेशन सोमवार को पता लगा ली गई और 12 बच्चे और उनके फुटबॉल कोच को जिंदा पाया गया। लेकिन अभी ऑपरेशन पूरा नहीं हुआ है। दरअसल, बढ़ता पानी का स्तर और कीचड़ की वजह से बच्चों को बाहर लाना संभव नहीं है। गोताखोरों का कहना है कि अभी इन बच्चों को गुफा से बाहर निकालने में लगभग एक महीने का समय लग सकता है। इन बच्चों की उम्र 11 से 16 साल के बीच है और साथ में एक कोच है जो 25 साल का है।
2 of 10
थाईलैंड
- फोटो : EPA
उत्तरी थाईलैंड में अपने कोच के साथ फुटबॉल के अभ्यास के लिए गए 12 बच्चे अचानक गायब हो गए। 9 दिन बाद यह सभी बच्चे बचाव दल को जीवित मिल गए हैं। यह सभी गुफाओं में घुसने के बाद गायब हो गए थे। इन्हें ढूंढने के लिए थाईलैंड की नौसेना और वायुसेना ने एक विशेष अभियान चलाया था। यह सभी 23 जून को लापता हुए थे।
3 of 10
थाईलैंड
हालांकि ऑपरेशन अभी पूरा नहीं हुआ है। क्योंकि गुफा में पानी और कीचड़ के चलते बच्चों को निकालना संभव नहीं है। इसलिए इन्हें निकालने में अभी एक महीने का समय और लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
थाईलैंड
इनके मिलने के बाद थाईलैंड की नौसेना ने जीवित बच्चों का एक वीडियो भी जारी किया है। जिन गुफाओं में ये बच्चे घुमने गए थे वहां भारी बारिश होने के कारण गुफाओं में भी पानी घुस गया था। इस वजह से इनके बाहर निकलने के रास्ते बंद हो गए थे।
विज्ञापन
5 of 10
थाईलैंड
सर्च अभियान के दौरान इनकी साकिलें गुफा के एंट्री गेट पर मिली थीं। जिसके बाद इनका पता चला और इन्हें गुफा से सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास कि गए। यह सभी 11 से 16 साल की उम्र के बच्चे हैं। जबकि इनके कोच की उम्र 25 साल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।