फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया का सबसे बड़ा उड़ने वाला जानवर?

Fri, 20 May 2016 05:04 PM IST
इला डेविस
इला डेविस Updated Fri, 20 May 2016 05:04 PM IST
विज्ञापन
biggest bird who can fly

क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे बड़ा उड़ने वाला जानवर कौन सा है? ये सवाल पूछे जाने पर आपके जेहन में सबसे पहले परिंदों का खयाल आया होगा। आप सोचने लगे होंगे कि आखिर दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी कौन है?चलिए, आपकी मुश्किल हम हल कर देते हैं।आज की तारीख में दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी है शुतुरमुर्ग। इसका वजन ड़ेढ क्विंटल तक हो सकता है। इसकी ऊंचाई करीब पौने तीन मीटर तक हो सकती है। इसके पंखों का फैलाव करीब दो मीटर तक हो सकता है। मगर, सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि परिंदा होने के बावजूद, शुतुरमुर्ग उड़ता नहीं है।

दुनिया का सबसे बड़ा उड़ने वाला जानवर?

biggest bird who can fly

सिर्फ शुतुरमुर्ग ही क्यों, पक्षियों के परिवार के जितने भी भारी-भरकम सदस्य हैं, वो उड़ नहीं पाते हैं। फिर चाहे दक्षिण अमेरिका में मिलने वाले परिंदे एमू हों या रिया। या फिर, न्यू गिनी के जजीरों पर पाया जाने वाला इनका नातेदार, कैसोवरी।
इसी तरह एंपेरर पेंग्विन हों या किंग पेंग्विन। इनका कद अच्छा खासा होता है, मगर ये भी आसमान में नहीं, पानी के भीतर उड़ते हैं। पैंग्विन, पानी के भीतर उड़ते क्या, तैरते हैं।
आज, आसमान में उड़ने वाला दुनिया का सबसे भारी-भरकम परिंदा है कोरी नाम का पक्षी। दक्षिण अफ्रीका में मिलने वाले ये पक्षी 19 किलो तक वजन के हो सकते हैं। फैलने पर इनके पंख करीब ढाई फुट तक हो सकते हैं। मगर, दिक्कत ये है कि जमीन पर रहने वाले ये परिंदे बमुश्किल ही उड़ते हैं।

दुनिया का सबसे बड़ा उड़ने वाला जानवर?

biggest bird who can fly

दक्षिण अमेरिका में एंड़ीज के पहाड़ों पर रहने वाला एंडिएन गिद्ध भी उड़ने वाले भारी-भरकम जीवों में गिना जाता है। इस प्रजाति के नरों का वजन पंद्रह किलो तक हो सकता है और इनके पंख दस फुट तक फैल जाते हैं।
वहीं, समंदर के ऊपर उड़ने वाले पक्षियों में वांड़रिंग अल्बाट्रॉस को सबसे बड़ा उड़ने वाला पक्षी कहा जाता है। इनका वजन साढे आठ किलो तक हो सकता है और इनके पंख, सभी परिंदों में सबसे ज्यादा लंबे यानी करीब बारह फुट तक फैल सकते हैं। वांड़रिंग अल्बाट्रॉस हजारों किलोमीटर तक उड़ लेते हैं, वो भी बिना अपने पंख फड़फड़ाए।
दुनिया में सिर्फ परिंदे ही ऐसे जीव नहीं जिनके पंख होते हैं। कई बड़े चमगादड़, जो कि स्तनपायी जीव हैं, वो भी उड़ लेते हैं। उनके भी लंबे-चौड़े पंख होते हैं। इंड़ोनेशिया के वैज्ञानिक टैमी माइल्ड़ेंस्टीन कहते हैं कि चमगादड़ों की एक नस्ल, 'एसेरोड़ॉन जुबैटस' वजन के लिहाज से सबसे भारी होती है। इनका वजन एक किलो तक हो सकता है। इसी तरह टेरोपस परिवार के चमगादड़, अपने पंखों के लिहाज से सबसे बड़े माने जाते हैं। इनके पंख दो मीटर तक फैल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया का सबसे बड़ा उड़ने वाला जानवर?

biggest bird who can fly

ज्यादातर चमगादड़ फलों का रस पीकर अपना वजन बरकरार रखते हैं। कुछ चमगादड़, पत्तियां भी खाते हैं। उनके परों का फैलाव ज्यादा होता है, इसलिए उलझने से बचने के लिए वो पेड़ों के इर्द-गिर्द नहीं, उनके ऊपर उड़ते हैं। अपने बड़े परों की मदद से ये चमगादड़ हर रात खाने की तलाश में करीब पचास किलोमीटर तक उड़ान भरते हैं।
उड़ने की खूबी उन जानवरों के लिए काफी मददगार होती है जिन्हें खाने या साथी की तलाश में लंबी दूरी तय करनी होती है।
लेकिन, अगर हमें धरती पर उड़ने वाले सबसे विशाल जीव का नाम तय करना है तो हमें वक्त के पहिए को पीछे घुमाना होगा। हमें उनकी तलाश में लाखों साल पीछे जाना होगा। जब धरती का रूप रंग ऐसा नहीं था।

विज्ञापन

दुनिया का सबसे बड़ा उड़ने वाला जानवर?

biggest bird who can fly

धरती पर मिले जीवाश्मों के आधार पर कहा जाता है कि धरती पर सबसे बड़े परिंदे, आज से करीब ढाई करोड़ साल पहले रहते थे।
अमेरिका की साउथ कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के पक्षी वैज्ञानिक माइकल हबीब इस बारे में काफी जानकारी रखते हैं। वो कहते हैं, पंखों के फैलाव को अगर बुनियाद मानें तो धरती पर रहने वाला सबसे बड़ा परिंदा था, 'पैलियोगॉर्निस सैंड़ेरसी'। कहते हैं कि इस समुद्री चिड़िया के पंख चौबीस फुट से भी ज्यादा लंबे होते थे। वैज्ञानिक अंदाजा लगाते हैं कि इसका वजन 20 से 40किलो के करीब रहा होगा।
इनके मुकाबले, सबसे भारी परिंदों की बात करें तो इनमें पहला नंबर, 'अर्जेंटाविस' का आता है। अमेरिका के लॉस एंजेल्स में इनके जो जीवाश्म मिले हैं उनसे पता चलता है कि ये आज से साठ लाख साल पहले धरती पर रहा करते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed