पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और राजनीतिक पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक इमरान खान पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं।
पाकिस्तान में 25 जुलाई यानि बुधवार को आम चुनाव में 10 करोड़ से ज्यादा लोगों मतदान कर इमरान की किस्मत का फैसला कर दिया है। अब चुनावी नतीजों को इंतजार है। क्रिकेटर खेलने के दौरान सुर्खियों में रहने वाले इमरान का विवादों से पुराना नाता रहा है। वह अपने गुड लुक्स और बेबाकी के लिए जाने जाते हैं।
किसी ने उन्हें अय्याश कहा तो किसी ने उन्हें गुस्से वाला कहा। वहीं किसी ने उन्हें महिलाओं के लिए बदनाम किया। आइए जानते हैं इमरान की जिंदगी से जुड़े कुछ विवादित पल।
इमरान सबसे ज्यादा जिसके लिए विवादों में रहे वह था उनके ड्रग्स का सेवन करना। उनकी टीम के ही कई खिलाड़ियों ने इसका जिक्र किया था कि इमरान ड्रग्स लेते हैं।
1987 में पाक एक वरिष्ठ खिलाड़ी कासिम उमर ने कहा था कि इमरान ड्रग्स लेते हैं। यही नहीं उन्होंने यहां तक कहा कि टीम के अन्य खिलाड़ी भी इसका सेवन करते हैं। हालांकि मामले की जांच हुई और बाद में इसे मामले को बंद कर दिया गया।