{"_id":"577f63244f1c1b6e697fccb5","slug":"saudi-arabia-madeena-attack-and-12-people-arrest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मदीना में आत्माघाती ब्लास्ट: 12 पाकिस्तानी हिरासत में","category":{"title":"Gulf Countries","title_hn":"खाड़ी देश","slug":"gulf-countries"}}
मदीना में आत्माघाती ब्लास्ट: 12 पाकिस्तानी हिरासत में
Fri, 08 Jul 2016 01:54 PM IST
बीबीसी
बीबीसी
Updated Fri, 08 Jul 2016 01:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
मदीना में आत्माघाती ब्लास्ट
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सऊदी अरब के गृह मंत्रालय का कहना है कि मदीना में पैगंबर की मस्जिद के पास आत्मघाती विस्फोट करने वाला व्यक्ति सऊदी नागरिक था। हमलावर पैंगंबर मुहम्मद की मस्जिद के पास पार्किंग वाली जगह से मस्जिद में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। जब सुरक्षा गार्ड ने उसे रोका तो उसने खुद को उड़ा लिया जिसमें चार सुरक्षा अधिकारी मारे गए और पांच घायल हो गए। सऊदी गृह मंत्रालय ये भी कहा कि पांच जुलाई को होने वाले तीन आत्मघाती हमलों की जांच के सिलसिले में 19 लोगों को हिरासत में लिया गया जिनमें से 12 पाकिस्तानी हैं।
मस्जिद नबवी के पास धमाका करने वाला 26 वर्षीय सऊदी नागरिक था जो नशे का आदी
2 of 4
मदीना में आत्माघाती ब्लास्ट: 12 पाकिस्तानी हिरासत में
- फोटो : BBC
गृह मंत्रालय का कहना है कि मस्जिद नबवी के पास धमाका करने वाला 26 वर्षीय सऊदी नागरिक था जो नशे का आदी था। गौरतलब है कि पांच जुलाई को सऊदी अरब के तीन शहरों में आत्मघाती हमले किए गए। पहला जेद्दा में अमरीकी वाणिज्य दूतावास के बाहर, दूसरा शिया बहुल क्षेत्र कतिफ़ के बाजार में और तीसरा मदीना में पैगंबर की मस्जिद के पास।
3 of 4
मदीना में आत्माघाती ब्लास्ट: 12 पाकिस्तानी हिरासत में
- फोटो : BBC
सऊदी गृह मंत्रालय का कहना है कि कतिफ़ में हमला करने वाले 23 वर्षीय रहमान उमर, 20 वर्षीय इब्राहिम उमर और 20 वर्षीय अब्दुल करीम हुस्नी थे। याद रहे कि सऊदी अधिकारियों का कहना था कि जेद्दा में अमरीकी वाणिज्य दूतावास के बाहर आत्मघाती विस्फोट करने वाला व्यक्ति पाकिस्तानी था लेकिन पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने फिलहाल इस बात की पुष्टि से इनकार किया है कि उक्त व्यक्ति पाकिस्तानी नागरिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
हमलावर का नाम अब्दुल्ला गुलज़ार खान
- फोटो : BBC
सऊदी गृह मंत्रालय के सत्यापित ट्विटर एकाउंट से जारी किए गए बयान में गया था कि हमलावर का नाम अब्दुल्ला गुलज़ार खान है जो एक पाकिस्तानी नागरिक है और 12 साल पहले ड्राइवर की नौकरी करने के लिए सऊदी अरब आया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।