क्या आप दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के मुखिया को ट्रक चलाते हुए देखना चाहते है? जी हां, हम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बात कर रहे हैं। उन्हें ट्रक चलाते देख पूरी दुनिया हैरान रह गई।
PICS: जब ट्रंप ने चलाया ट्रक, देखती रह गई दुनिया
ये वाकया व्हाइट हाउस में हुआ। दरअसल ट्रंप हेल्थ केयर बिल के लिए समर्थन जुटाने के लिए ट्रक के कारोबारियों और चालकों से मिले। इस दौरान वो पहुंच गए ट्रक चलाने। वहां मौजूद लोग उनकी तस्वीरें लेने से भी नहीं चूके।
हालांकि ट्रंप ने असल में ट्रक नहीं चलाया बल्कि ट्रक की ड्राइविंग सीट पर बैठकर चलाने का अभिनय करने लगे। उनके चेहरे का हाव भाव देखकर कोई भी ये नहीं कह सकता कि वो ट्रक नहीं चला रहे।
कुछ ही देर में ट्रक चलाते हुए डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। #TrumpTruck के हैशटैग के साथ लोग ट्रंप की तस्वीरों को ट्वीट भी करने लगे।
"Oh, what a day, what a lovely day!"#TrumpTruck pic.twitter.com/JMxBSA3dVe "It's true... we're so lame!!" #Simpsons #TrumpTruck pic.twitter.com/mxEMWy0WIb
ट्रंप ने ट्रक कारबारियों के साथ बातचीत के दौरान कहा कि अमेरिका को सबसे अच्छी तरह से ट्रक चलाने वाले जानते हैं क्योंकि वो देश के हर हिस्से को बखूबी देखते हैं।