फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिलीपीन्स के राष्ट्रपति ने दी ओबामा को मां की गाली...

Mon, 05 Sep 2016 09:58 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Sep 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
philippines president duterte launches tirade against obama
कार्यकाल के पहले दो सालों के विदेश यात्राओं की तुलना
फिलीपीन्स के राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुदर्ते ने एक बार फिर विवाद पैदा कर दिया है। इस बार उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को मां की गाली देकर विवाद पैदा किया है। 

 
रॉड्रिगो ने सोमवार को ओबामा को  "...का बेटा" (सन ऑफ बिच) कहा और चेतावनी दी कि वह अगले सप्ताह जब वह लाओस में मिलें तो उन्हें मानवाधिकार पर लेक्चर न दें। दरअसल दुर्दाते को यह चिंता सता रही है कि जब वह लाओस में ओबामा से मिलेंगे तो ओबामा उनसे फिलीपीन्स में ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की चर्चा करेंगे। गौरतलब है कि फिलीपीन्स की सरकार द्वारा चलाए जा रहे ड्रग्स विरोधी अभियान में तकरीबन 2400 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। 
philippines president duterte launches tirade against obama
वाशिंगटन में ही रहेंगे बराक ओबामा - फोटो : Reuters

लाओस जाने से पहले दुर्दाते ने एक बयान में कहा कि आपको शिष्ट होना होगा, सिर्फ सवाल और बयान मत उछालिएगा। "...के बच्चे " इस फोरम में मैं तुम्हें धिक्कारूंगा। अगर तुमने मेरे साथ ऐसा किया तो हम सुअरों की भांति कीचड़ में लोटेंगे। दुर्दाते ने इसी साल जून में फिलीपीन्स के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए हैं।

कंबोडिया की राजधानी लाओसे में अगले सप्ताह आयोजित होने वाले आसियान सम्मेलन के दौरान इन दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता होनी है। जी-20 सम्मेलन के दौरान प्रेस वार्ता में जब ओबामा से दुर्दाते के कमेंट के बारे में पूछा गया तो ओबामा ने कहा कि दुर्दाते एक रंगीन मिजाज आदमी हैं। उन्होंन अपने अधिकारियों से कह दिया है कि वे यह बात सुनिश्चित करें कि यदि उनकी फिलीपीन्स के राष्ट्रपति से मुलाकात होती तो उसका सकारात्मक परिणाम निकले। लेकिन ओबामा ने फिलीपीन्स को अपना अहम सहयोगी देश बताया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed