फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

40 मिनट चले ऑपरेशन में पाकिस्तानी जमीं पर आखिरी 5 मिनट में ऐसे मारा गया था लादेन

Wed, 02 May 2018 02:39 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 02 May 2018 02:39 PM IST
विज्ञापन
Osama bin Laden was killed by US military on 2nd May 2011 in Abbottabad Pakistan
वो तारीख थी 2 मई, साल 2011 जब ओसामा बिन लादेन मारा गया था। लादेन अमेरिका में 11 सितंबर, 2001 को हुए आतंकवादी हमले का मास्टरमाइंड था। पाकिस्तान में छिपे लादेन को उसके ठिकाने में घुसकर अमेरिका ने उसे मार गिराया। इस्लामी आतंकवादियों के आतंकी नेटवर्क अल कायदा के कुख्यात 54 वर्षीय नेता की लगभग एक दशक तक पूरी दुनिया को शिद्दत से तलाश थी।
Osama bin Laden was killed by US military on 2nd May 2011 in Abbottabad Pakistan
स्थानीय समय के मुताबिक रात एक बजे छापेमारी शुरू हुई, जब अमेरिका के 23 नेवी सील कमांडो दो ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टरों में सवार होकर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के उत्तर में एक पर्यटक और सैन्य केंद्र एबटाबाद के एक परिसर में उतरे। 
Osama bin Laden was killed by US military on 2nd May 2011 in Abbottabad Pakistan
परिसर में उतरने वाले हेलीकॉप्टरों में से एक दुर्घटनाग्रस्त हो गया लेकिन किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। लगभग 40 मिनट तक चली इस छापेमारी में अमेरिकी गोलीबारी में ओसामा बिन लादेन और उसके एक वयस्क बेटे समेत पांच लोग मारे गए थे। हमले में एक भी अमेरिकी घायल नहीं हुआ था। इसके बाद, आधिकारिक रूप से शिनाख्त के लिए बिन लादेन के शरीर को हेलिकॉप्टर द्वारा अफगानिस्तान ले जाया गया था। उसकी मौत के 24 घंटों से भी कम समय में उसे अरब सागर में एक अज्ञात स्थान पर इस्लामिक रीति-रिवाजों के अनुसार दफनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Osama bin Laden was killed by US military on 2nd May 2011 in Abbottabad Pakistan
ओबामा एबटाबाद के आसमान में उड़ रहे ड्रोन द्वारा भेजे जा रहे वीडिया फुटेज से छापे की कार्रवाई अमेरिका में बैठे लाइव देख रहे थे। एक मई को रात साढ़े ग्यारह बजे ईएसटी (पाकिस्तान का टाइम जोन वाशिंगटन डीसी से 9 घंटे आगे है), राष्ट्रपति बराक ओबामा ने व्हाइट हाउस से टेलीविजन पर संबोधन किया और लादेन की मौत की खबर दी। राष्ट्रपति ने कहा, "न्याय किया जा चुका है।" इस खबर को सुनते ही व्हाइट हाउस के बाहर, न्यू यॉर्क सिटी के टाइम्स स्क्वायर और 9/11 हमले के ग्राउंड जीरो साइट के बाहर उत्साहित भीड़ इकट्ठा हो गई। 
विज्ञापन
Osama bin Laden was killed by US military on 2nd May 2011 in Abbottabad Pakistan
इस छापे के बाद सील कमांडो द्वारा जमा किए गए कंप्यूटर फाइलों और अन्य सबूतों के आधार पर, बाद में यह निष्कर्ष निकाला गया कि बिन लादेन राष्ट्रपति ओबामा की हत्या करने और 11 सितंबर की सालगिरह पर अमेरिका के खिलाफ कई और सिलसिलेवार हमलों की योजना बना रहा था। 11 सितंबर 2001 को अमेरिका की जमीन पर सबसे बड़ा आतंकवादी हमला हुआ था जिसमें करीब 3,000 लोगों की मौत हुई थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed