फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों के सीजन में गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने से पहले जरूर जान लें ये बातें, नहीं तो हो सकता है बड़ा हादसा

Mon, 05 Jan 2026 07:04 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 05 Jan 2026 07:04 PM IST
सार

सर्दियों के सीजन में गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते समय की गई थोड़ी सी लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। इस कारण आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में पता होना चाहिए। 

विज्ञापन
Winter LPG Gas Cylinder Safety Tips: Essential Precautions To Follow Before Using Gas Cylinders
LPG Gas Cylinder Safety Tips - फोटो : Adobe Stock

सर्दियों का सीजन चल रहा है। देश के विभिन्न इलाकों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालांकि, सर्दियों के सीजन में गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय आपको कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए। कई बार देखने को मिलता है कि ठंड के कारण लोग अक्सर किचन की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखते हैं। इससे घर में वेंटिलेशन की कमी हो जाती है। ऐसे में गैस रिसाव की स्थिति बेहद खतरनाक साबित हो सकती है और इससे बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है।

हर साल सर्दियों के सीजन में गैस सिलेंडर से जुड़ी दुर्घटनाओं के कई मामले सामने निकलकर आते रहते हैं। इन दुर्घटनाओं के होने का मुख्य कारण लापरवाही और सुरक्षा नियमों की अनदेखी होती है। इसी सिलसिले में आज हम आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान आपको सर्दियों के सीजन में एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय रखना चाहिए। 

Winter LPG Gas Cylinder Safety Tips: Essential Precautions To Follow Before Using Gas Cylinders
LPG Gas Cylinder Safety Tips - फोटो : Adobe Stock

किचन में सही वेंटिलेशन 

  • इस बात का ध्यान रखें कि किचन में सही वेंटिलेशन का होना जरूरी है।
  • यह गैस सिलेंडर की सुरक्षा के लिए सबसे जरूरी है।
  • खाना बनाते समय खिड़की खुली रखें या एग्जॉस्ट फैन जरूर चालू रखें, ताकि गैस का बहाव बाहर निकल सके।
  • बंद किचन में गैस जमा होने से आग लगने या दम घुटने का खतरा बढ़ जाता है।
  • सिलेंडर को कभी भी किसी बंद जगह पर रखने की गलती न करें। 
Winter LPG Gas Cylinder Safety Tips: Essential Precautions To Follow Before Using Gas Cylinders
LPG Gas Cylinder Safety Tips - फोटो : Adobe Stock

सेफ्टी चेक है जरूरी

  • आपको गैस सिलेंडर और चूल्हे की सेफ्टी चेक को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
  • समय समय पर रेगुलेटर, नॉब और बर्नर को जांचते रहें।
  • अगर आपको इनमें किसी भी तरह की खराबी दिखती है तो उसे तुरंत ठीक कराएं।
  • कई बार देखने को मिलता है कि जो अधिकतर हादसे होते हैं उनके पीछे की वजह पुराने या खराब उपकरण होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Winter LPG Gas Cylinder Safety Tips: Essential Precautions To Follow Before Using Gas Cylinders
LPG Gas Cylinder Safety Tips - फोटो : Adobe Stock

गैस पाइक की जांच

  • गैस पाइप को समय समय पर चेक करते रहें।
  • लंबे समय तक इस्तेमाल करने के बाद उसमें खराबी आ सकती है।
  • आपको हर छह महीने में पाइप को चेक करते रहना चाहिए।
  • अगर पाइप में कुछ दिक्कतें हैं तो उसे ठीक कराएं या जरूरत पड़ने पर नया पाइप लगवाएं। 
विज्ञापन
Winter LPG Gas Cylinder Safety Tips: Essential Precautions To Follow Before Using Gas Cylinders
LPG Gas Cylinder Safety Tips - फोटो : Adobe Stock

गैस लीक होने पर करें ये काम 

  • अगर गैस से कभी हल्की सी भी बदबू महसूस हो, तो इस स्थिति में तुरंत चूल्हे को बंद करें और खुद को सुरक्षित रखते हुए रेगुलेटर हटा दें।
  • इस दौरान किसी भी तरह का इलेक्ट्रिक स्विच ऑन न करें और खिड़कियां-दरवाजे खोल दें।
  • जरूरत पड़ने पर आप गैस एजेंसी से भी संपर्क कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed