PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Loan Facility: भारत सरकार हो या फिर राज्य सरकारें, ये दोनों ही जो भी योजनाएं चलाते हैं उनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का प्लान किया जाता है। इसमें कई पुरानी योजनाओं को बेहतर भी किया जाता है जिसके लिए इनमें कई बदलाव भी किए जाते हैं। जबकि, अलग-अलग समय पर कई नई योजनाओं को भी शुरू किया जाता है।
जैसे, सितंबर 2023 में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को शुरू किया। इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई और तब से लेकर अब तक एक बड़ी संख्या में लोग इस योजना से जुड़ चुके हैं। इस योजना से जुड़ने के बाद आपको कई तरह के लाभ दिए जाते हैं जिसमें से एक लाभ लोन का भी है, लेकिन क्या आपको ये लोन की सुविधा मिल सकती है? तो चलिए जानते हैं कौन लोग इसका लाभ ले सकते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लोन कैसे मिलता है?
- फोटो : Adobe Stock
पहले जानते हैं क्या लाभ मिलते हैं?
- अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको कई तरह के लाभ दिए जाते हैं। इसमें सबसे पहला लाभ है प्रशिक्षण का जिसमें लाभार्थियों को उनके काम में बेहतर बनाने के लिए उन्हें ट्रेनिंग दी जाती है। इसके लिए प्रशिक्षण चलने तक लाभार्थियों को रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड के तौर पर दिए जाते हैं। इसमें इसेंटिव देने का भी प्रावधान है।
3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लोन कैसे मिलता है?
- फोटो : Adobe Stock
- लाभार्थियों को 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं ताकि वे टूलकिट खरीद सके। ये सामान लोगों को अपने काम के लिए चाहिए होता है जिसे योजना के तहत मुहैया करवाया जाता है
- इन दोनों लाभों के बाद योजना से जुड़े लाभार्थियों को लोन देने का भी प्रावधान है। इसमें जो लोग दिया जाता है वो सस्ती ब्याज दर पर दिया जाता है
4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लोन कैसे मिलता है?
- फोटो : Adobe Stock
- योजना के अंतर्गत लाभार्थी को पहले कुछ महीनों के लिए एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है। इस लोन को तय समय पर वापस करना होता है
- फिर 1 लाख रुपये के लोन को वापस करने के बाद आपको अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन भी देने का प्रावधान है।
5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लोन कैसे मिलता है?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे मिलता है लोन?
- अगर आपको भी पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत मिलने वाले लोन का लाभ लेना है तो सबसे पहले आपको योजना से जुड़ना होता है। इसके बाद आपको योजना के आधिकारिक पोर्टल https://pmvishwakarma.gov.in/ से ऋण आवेदन फॉर्म लेकर इसे भरना होता है
- आपको फॉर्म में सभी जानकारी देनी होती है कि आपको लोन क्यों चाहिए और अपनी बैंक जानकारी भी
- ध्यान रहे अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए ये लोन दिया जाता है
- इसके बाद फॉर्म को जमा करवा दें और अगर आप पात्र हैं तो आपको लोन जारी कर दिया जाता है।