फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयुष्मान कार्ड बनवाना है आसान: मिलता है 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, जानें क्या आप हैं इस योजना के लिए पात्र

Sat, 07 Jun 2025 04:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 07 Jun 2025 04:56 PM IST
सार

Ayushman Card Kiska Ban Sakta Hai: आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है जिसका खर्च सरकार उठाती है। पर इसके लिए पहले ये चेक करना जरूरी है कि आवेदनकर्ता इस योजना के लिए पात्र है भी या नहीं।

विज्ञापन
who is eligible for ayushman card kaun kaun banwa sakta hai
कौन लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र होते हैं? - फोटो : Freepik.com

Ayushman Bharat Yojana Benefits List In Hindi: आज भी हमारे देश में एक ऐसा वर्ग है जो आर्थिक रूप से कमजोर है, जो ग्रामीण इलाकों में अपना जीवन यापन कर रहा है और तो और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों की संख्या भी अच्छी खासी है। ऐसे लोगों की मदद करने के लिए राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई योजनाएं चलाते हैं। मौजूदा समय में भी कई सारी योजनाएं चल रही हैं।



इसी कड़ी में एक योजना है प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना जिसे केंद्र सरकार चलाती है। ये एक स्वास्थ्य योजना है इसलिए इस योजना से जुड़ने वाले लोगों को मुफ्त इलाज दिया जाता है। इसमें लाभार्थियों को पहले आयुष्मान कार्ड बनते हैं और इन्हीं कार्ड की मदद से कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है, लेकिन ध्यान रहे कि योजना में सिर्फ वे लोग ही आवेदन कर सकते हैं जो इस योजना के लिए पात्र हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

who is eligible for ayushman card kaun kaun banwa sakta hai
कौन लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र होते हैं? - फोटो : Adobe Stock

कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?

स्टेप 1

  • आपको अगर आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो इसके लिए आपको पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां संबंधित अधिकारी से मिलें और उन्हें बताएं कि आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है
  • इसके बाद अधिकारी आपकी पात्रता चेक करते हैं और ये देखते हैं कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं भी या नहीं
who is eligible for ayushman card kaun kaun banwa sakta hai
कौन लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र होते हैं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • अगर आप पात्र पाए जाते हैं तो प्रोसेस आगे बढ़ाते हुए आपके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है
  • फिर सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है
  • इसके कुछ समय बाद आपका आयुष्मान कार्ड बनकर सिस्टम में आ जाता है
  • फिर आप इस आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं और इसके बाद मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
who is eligible for ayushman card kaun kaun banwa sakta hai
कौन लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र होते हैं? - फोटो : Adobe Stock

क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड?

जिन लोगों का आयुष्मान कार्ड बन सकता है उनकी सूची नीचे दी गई है। अगर आप इस पात्रता सूची में हैं तो आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र माने जाते हैं:-

  • अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • अगर आप पीएफ या ईएसआईसी का लाभ नहीं लेते हैं
  • अगर आपकी सरकारी नौकरी नहीं है
  • अगर आप आर्थिक रूप से संपन्न नहीं हैं या आपके पास पक्का मकान नहीं है आदि।
विज्ञापन
who is eligible for ayushman card kaun kaun banwa sakta hai
कौन लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र होते हैं? - फोटो : Adobe Stock

पात्रता ऐसे भी चेक कर सकते हैं

  • अगर आपको जानना है कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं, तो आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है
  • यहां जाकर आपको 'AM I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको यहां पर अपनी कुछ जानकारियां भरनी होती हैं जिन्हें भर दें
  • फिर आपको अपनी पात्रता के बारे में पता चल जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed