Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana Eligibility Criteria: जब आप किसी सरकारी योजना से जुड़ते हैं तो आपको कई तरह के लाभ मिलते हैं। हालांकि, ये उस योजना पर निर्भर करता है कि आपको क्या लाभ मिलेगा। जैसे, अगर किसी योजना में सब्सिडी मिलती है तो आपको सब्सिडी दी जाएगी। जबकि, अगर किसी योजना में आर्थिक लाभ दिया जाता है तो आपको पैसे मिलते हैं आदि। इसी बीच एक योजना है जिसमें आर्थिक मदद के अलावा कई अन्य तरह के लाभ भी लाभार्थियों को दिए जाते हैं और इस योजना का नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है।
इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिससे मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन कर लाभ ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस योजना का लाभ ले सकते हैं और इस योजना से जुड़ने के बाद क्या लाभ मिलते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
पहले जानते हैं कौन लोग योजना से जुड़ने के लिए पात्र हैं?
- बात अगर उन लोगों की करें जो इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र हैं तो इसमें अगर आप मूर्तिकार हैं, पत्थर तराशने वाले, अगर आप सुनार हैं, गुड़िया और खिलौना निर्माता, पत्थर तोड़ने वाले लोग, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर...
3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
- जो ताला बनाने वाले हैं और जो अस्त्रकार हैं जो मालाकार हैं, जो नाई यानी बाल काटने वाले, फिशिंग नेट निर्माता, धोबी और दर्जी, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले, जो राजमिस्त्री है, जो नाव निर्माता हैं, जो लोग लोहार का काम करते हैं। ये सभी लोग इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र माने जाते हैं।
4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
योजना से जुड़ने के बाद क्या लाभ मिलते हैं?
- आप जब इस पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना से जुड़ते हैं तो आपको 15 हजार रुपये दिए जाते हैं। ये पैसा आपको टूलकिट खरीदने के लिए दिया जाता है
- लाभार्थियों को कुछ दिनों का प्रशिक्षण भी दिया जाता है जिसके लिए ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये दिए जाते हैं। इसमें इसेंटिव देने का भी प्रावधान है
5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना की पात्रता क्या है?
- फोटो : Adobe Stock
- पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने वाले लोगों को लोन भी दिया जाता है। ये लोग बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर दिया जाता है
- लाभार्थी को पहले एक लाख रुपये का लोन कुछ महीने के लिए दिया जाता है और तय समय तक आपको ये लौटाना होता है
- इसके बाद आप अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन ले सकते हैं।